Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
चुनाव लड़ने के लिए बेचैन रॉबर्ट वॉड्रा का हुआ पोपट !
Lok Sabha Election 2024 Robert Vadra लोकसभा चुनाव 2024 रॉबर्ट वाड्रा
Advertisement
Loading Ad...
कांग्रेस की तरफ से अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस आला कमान चुप है । लेकिन इसी बीच रॉबर्ड वॉड्रा बयान पर बयान देने लगे । और कहने लगे है कि हम चुनाव लड़ना चाहते है ।इसकों लेकर राय बरेली में पोस्टर लगाए गए है । एक रिपोर्ट ।
लोकसभा चुनाव 2024
अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने की बात कही
लेकिन कांग्रेस ने रॉबर्ड वाड्रा की हेकड़ी निकाली
पोस्टर लगा कर माहौल बना रहे वॉड्रा पर एक्शन
अमेठी में लगाए गए रॉबर्ड वॉड्रा के पोस्टर
अगर कहा जाए तो देश के दो लोकसभा क्षेत्र काफी प्रभावशाली और शक्तिसाली है । एक है बनारस और दूसरा है अमेठी ।और दोनों दुर्भाग्य से यूपी से आते है । इसलिए तो यूपी को कहा जाता है कि पीएम का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है । इसका एक कारण देश को सबसे अधिक सांसद देने वाला राज्य ।और ये सांसद या चंक अगर किसी पार्टी को मिलते है तो वो पार्टी दिल्ली में काफी ताकतवर हो जाती है । इसी यूपी की एक सीट है अमेठी । और पिछली बार इस सीट पर राहुल गांधी चुनाव हार चुके है ।और इस बार लड़ेंगे कि नहीं ये अभी तक तय नहीं है । ऐसे में बीजेपी तो डरने का माहौल बना रही है । तो कांग्रेस अमेठी को लेकर चुप है । तो रॉबर्ट वाड्रा इस सीट को लेकर मीडिया में बयान देने लगे । इसी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई । जिसका नतीजा ये हुआ कि हर तरफ काना-फूसी होने लगी है । लेकिन अचानक इसमें एक नया मोड़ सामने आगया । और मीडिया में खबर आई की अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में पोस्टर लगे है । लेकिन जैसे ही मीडिया में खबर आई ठीक वैसे ही कांग्रेस में हलचल मच गई ।आनन-फानन में कांग्रेस ने एक्शन लेना शुरू किया । जिसका नतीजा देख रॉबर्ट वाड्रा के होश उड़ गए । जी हां ।काग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा वाले सभी पोस्टरों को हटा दिया है । आपको बता दें कि इन पोस्टरों में लिखा गया था कि 'अमेठी की जनता करे पुकार रॉबर्ट वाड्रा , अबकी बार’ । तो आप समझ सकते है कि कैसे कांग्रेस से चुनाव लड़ने की कोशिश है । लेकिन कांग्रेस ने अरमानों पर पानी फेर दिया है ।
जानकारी देते चले कि अमेठी और राय बरेली को लेकर काफी चर्चा है । लेकिन कांग्रेस है कि बोलने से बच रही है । लेकिन रॉबर्ट वाड्रा ने माहौल बनाना शुरू कर दिया ।लेकिन कांग्रेस ने अरमानों पर पानी फेर दिया है । जिससे रॉबर्ट वाड्रा को बड़ा झटका लगा है ।जान कारी देते चले कि राहुल गांधी पिछले चुनाव की तरह इस बार भी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे है । और पहले चरण में चुनाव हो चुके है । और दूसरे चरण का मतदान 26 को है । और कहा जा रहा है कि 26 के बाद अमेठी और रायबरेली को लेकर नाम क्लियर हो जाएंगे । देखना होगा कि अमेठी में कौन सामने आता है । और रायबरेली से कौन लड़ता है ।देखना दिलचस्प होगा कि कौन चुनाव लड़ता है और कौन जीत हासिल करता है ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...