Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आदिवासियों के लिए Rajkumar Rot दहाड़े, Modi के छूटे पसीने !

बाप प्रत्याशी ने आदिवासी समाज के लिए हुंकार भरी और पीएम मोदी पर जनकर निशाना साधा।

Loading Ad...
लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान पार्टी नेता भूल रहे हैं कि मंच से वो क्या बोल रहे हैं कैसा बयान दे रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे सिर्फ और सिर्फ मच से बयानबाजी करनी है। और जब पीएम मोदी कोई ऐसी बात बोल दें जो देश के एक समुदाय को बेहद बुरी लगे या वोट बैंक प्रभावित हो तो ये बीजेपी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। राजस्थान में दूसरे चरण से मतदान से पहले बांसवाड़ में मोदी ने ऐसा बयान दिया कि पूरे देश की सियासत में उबाल आ गया । इस बयान के बाद पूरा विपक्ष निशाने पर आ गया है। दरअसल मोदी ने बांसवाड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते वक्त कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि 

अगर पार्टी सत्ता में आई तो, देश की संपत्ति घुसपैठियों और जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको वितरित कर देगी 

मोदी ने जैसे ही ये बयान दिया वैसे ही विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया। कहा जा रहा है मोदी का ये बयान आदिवासी समुदाय के खिलाफ है। BAP और कांग्रेस के गठबंधन से प्रत्याशी राजकुमार रोत ने पीएम मोदी को आड़े हाथ ले लिया। रोत ने कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी समाज को गाली दी है। और आदिवासी समाज को बांटने की भी बात कही है। रोत ने ये तक कहा कि मोदी के इस बयान से आदिवासी समाज में जहल घुलेगा। 

मोदी के इस बयान से हर तरफ खलबली मच गई है। राजकुमार रोत बीते विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा चुके हैं। रोत सबसे कम उम्र के विधायक है। उन्होंने डूंगरपुर जिले की चोरासी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। अब रोत बांसबाड़ा से चुनावी हुंकार भर रहे हैं। 

2018 में राजकुमार रोत बीटीपी के उम्मीदवार थे, लेकिन बीते विधानसभा चुनावों में उन्होंने एक अलग पार्टी बनाई. अब वे भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं.. आदिवासी पार्टी दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में चुनाव लड़ रही है. राजकुमार उसका प्रमुख चेहरा हैं.

 रोत आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण चेहरा है । बीते विधानसभा चुनावों में उऩकी शानदार जीत से सभी दंग रह गए थे। देखना होगा इस बार के लोकसभा चुनावों क्या वो जीत दर्ज करा पाते हैं या नहीं ? 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...