Advertisement
PM Modi के सांसदों को लताड़ा, Khesari ने Pawan Singh का किया समर्थन
सबसे पहले से खेसारी ने भोजपुरी कलाकार और बीजेपी के तीनों सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन, और दिनेश लाल यादव पर सवाल उठाए और कहा की इन तीनों ने सांसद बनने के बाद भोजपुरी समाज के लिए कुछ नहीं किया है।
Advertisement
पवन सिंह ने इस बार के लोकसभा चुनाव को और मज़ेदार बना दिया है। अपने तीन भोजपुरी भाइयों के ट्रेंड को फॉलो ना कर के उन्होंने सबको चौंका दिया है। शुरू में ही बीजेपी के ऑफर को ठुकरा कर पवन सिंह ने चुनाव में हलचल मचा दी। और अब तो उनको एक और भोजपुरी के कलाकार का साथ मिला है, खेसारी लाल यादव, जिन्होंने मोदी के 3 भोजपुरी समाज से आए सांसदों की लताड़ भी लगाई है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
Advertisement
Advertisement
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन उसके अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। सबको यही लगा था की जिस तरफ से, मनोज तिवारी, रविशन और निरहुआ ने बीजेपी से चुनाव लड़ा और सांसद बने उसी लाइन पर पवन सिंह भी चलेंगे लेकिन पवन सिंह ने प्लान बदल दिया |
Advertisement
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए लिखा "सुनुँ क्या सिंधु, मैं गर्जन तुम्हारा, स्वयं युग-धर्म की हुँकार हूँ मैं कठिन निर्घोष हूँ भीषण अशनि का प्रलय-गांडीव की टंकार हूँ मैं. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता मुझे बहुत प्रेरित करती है। इस कविता से प्रेरणा लेते हुए ही मैंने कुछ दिन पहले काराकाट,बिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया । जल्द ही अपने काराकाट के परिवार से मिलेंगे।...."
अब पवन सिंह के बीजेपी का ऑफर ठुकराने के बाद खेसारी लाल यादव ने उनका साथ दिया है।
Advertisement
सबसे पहले से खेसारी ने भोजपुरी कलाकार और बीजेपी के तीनों सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन, और दिनेश लाल यादव पर सवाल उठाए और कहा की इन तीनों ने सांसद बनने के बाद भोजपुरी समाज के लिए कुछ नहीं किया है।
चुनावी मौसम में खेसारी ने मोदी के तीनों सांसदों को लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह की तारीफ़ करते हुए उनका साथ देने की बात कही। खेसारी ने कहा "जो अभी चुनावी मैदान में मेरे एक और भाई उतरे है वो जीते और जो इन तीनों ने नहीं किया वो करे"
Advertisement
फ़िलहाल, पवन सिंह ने कहा है कि वो जल्द ही काराकाट की धरती पर लोगों से मिलेंगे।
Advertisement
यह भी पढ़ें
यानी चुनाव के प्रचार में जल्द लगने वाले है, देखना होगा की पवन सिंह यहां बाज़ी मार पाते है या नहीं।