Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Madhavi Latha ने की ऐसी हरकत गुस्से में Owaisi ने अक्ल ठिकाने लगा दी
हैदराबाद लोकसभा सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर लगता है बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता कुछ ज़्यादा ही उत्साहित हो गई है, इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वो विवादों में आ गई है। जीत का दावा करने वाली माधवी लता की हरकत की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और अब तो खुद ओवैसी ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया है की बीजेपी शन्न रह जाएगी।
Advertisement
Loading Ad...
हैदराबाद लोकसभा सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर लगता है बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता कुछ ज़्यादा ही उत्साहित हो गई है, इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वो विवादों में आ गई है। जीत का दावा करने वाली माधवी लता की हरकत की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और अब तो खुद ओवैसी ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया है की बीजेपी शन्न रह जाएगी।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर माधवी लता का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे माधवी लता राम नवमी जुलूस के दौरानएक मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा करती नजर आ रही हैं। पहले आप ये वायरल वीडियो देखिए।
तो देखा आपने, हिन्दू-मुस्लिम की बात करने वाली बीजेपी अब इसपर क्या कहेगी ? उनकी उम्मीदवार एक समाज की भावनाएं इस तरह से आहत कर रही है। सवाल उठ रहे है की आखिर तीर का इशारा कर के मज़्जिद की तरफ माधवी लता आखिर प्रूफ क्या करना चाहती है ? जनता तो ट्रोल कर ही रही है साथ ही अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी इसपर भड़के है।
ओवैसी ने माधवी लता की अक्ल ठिकाने लगा दी
माधवी लता के वायरल वीडियो को देखने के बाद ओवैसी गुस्से में आ गए है। ओवैसी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा "बीजेपी और आरएसएस द्वारा एक धार्मिक ढांचे के पास जो अशोभनीय आक्रामक कृत्य किया जा रहा है, उसे आप लोग नहीं दिखा रहे हैं। उनके इस तरह के कृत्य से किस तरह का संदेश दिया जा रहा है?" आप भी ओवैसी का बयान सुनिए।
तो सुना आपने, किस तरह से माधवी लता की ओवैसी ने क्लास लगा दी है। कुछ लोग तो ये भी कह रहे है की ओवैसी ने अब माधवी लता की अक्ल ठिकाने लगाई है। ओवैसी तो ओवैसी जनता भी माधवी लता को जमकर ट्रोल कर रही है।
मुस्तफा नाम के यूजर ने लिखा है "हैदराबाद के लोग बीजेपी के खिलाफ वोट करके जवाब देंगे" सईद नाम के यूजर ने लिखा है "Jb result aayega tb iske ese hi jhatka lagega"
माधवी लता ने दी सफाई
हालांकि, इस वायरल वीडियो पर माधवी लता अपनी सफाई दे चुकी है। माधवी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर कहा कि "मेरे संज्ञान में आया है कि मेरा एक वीडियो मीडिया में नकारात्मकता पैदा करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है।मैं स्पष्ट करना चाहती हूँ कि यह एक अधूरा वीडियो है और ऐसे वीडियो के कारण भी अगर किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो मैं माफी मांगना चाहूंगी क्योंकि मैं सभी का सम्मान करती हूँ।"
लेकिन इनकी सफाई के बाद भी लोग माधवी लता को ट्रोल करती ही जा रही है। और बीजेपी पर भी कई सवाल उठ रहे है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...