Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Lok Sabha Elections 2024: दिया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता ने थामा बीजेपी का हाथ
लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओ का सिलसिला बीजेपी में जारी है। जहा अब राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस को जबर्दश्त झटका लगा है।
Advertisement
Loading Ad...
लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओ का सिलसिला बीजेपी में जारी है। जहा अब राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस को जबर्दश्त झटका लगा है। राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने वाले नेता ने बीजेपी का दमन थाम दिया है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
जानकारी के मुताबिक, दीया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सीताराम अग्रवाल बीजेपी में शामिल हो गए है। जिसकी जानकारी खुद दिया कुमारी ने दी है। इसकी जानकारी खुद दिया कुमारी ने दी है। दिया कुमारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, दिया कुमारी ने लिखा है "अनवरत जारी है विश्वास, बढ़ रहा भाजपा परिवार। आज विधानसभा विद्याधर नगर से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी व राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री सीताराम जी अग्रवाल के नेतृत्व में कई पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। "
आगे दिया कुमारी ने लिखा "पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगदीश जी सोमानी, बगरु इंडस्ट्रीज एरिया के अध्यक्ष राजकुमार जी अग्रवाल, पार्षद श्रीमती धापा देवी जी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे"
अब आपको एक बार सीताराम अग्रवाल के बारे में बता देते है, 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सीताराम अग्रवाल को कांग्रेस ने जयपुर की विद्याधर नगर सीट से दिया कुमारी के सामने उतारा था, जहा दीया कुमारी को 158516 वोट मिले. जबकि, कांग्रेस के सीताराम को महज 87148 वोट ही मिल पाए. दीया कुमारी ने सीताराम को 71368 वोटों से हराया था।
यही कारण है की कांग्रेस के लिए ये दिया कुमारी की तरफ से एक झटका है। वही, बीजेपी में शामिल होने के बाद सीताराम अग्रवाल ने कहा "सुबह का भूला शाम को घर आ गया है, हालांकि आने में 10 साल लगे। लेकिन अब पीएम मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे"
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...