Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

राजस्थान में बीजेपी का खेल बिगाड़ने आ रहे Mahipal Makrana! PM Modi की बढ़ेगी टेंशन?

राजपूतों से और खासकर राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा से बीजेपी को सावधान होने की जरुरत है। क्युकी गुजरात की आग राजस्थान तक भी पहुंच गई है। जिस तरह से पुरे गुजरात में बीजेपी का विरोध हो रहा है। इसलिए अब अब राजस्थान में भी इसकी शुरुआत हो गई है। गुजरात के राजकोट से सांसद पुरुषोत्तम रुपाला के बयान की वजह से राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी को राजपूत वोट नहीं देंगे।

Loading Ad...
राजपूतों से और खासकर राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा से बीजेपी को सावधान होने की जरुरत है। क्युकी गुजरात की आग राजस्थान तक भी पहुंच गई है। जिस तरह से पुरे गुजरात में बीजेपी का विरोध हो रहा है। इसलिए अब अब राजस्थान में भी इसकी शुरुआत हो गई है। गुजरात के राजकोट से सांसद पुरुषोत्तम रुपाला के बयान की वजह से राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी को राजपूत वोट नहीं देंगे। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। 

दरअसल,  गुजरात के राजकोट से बीजेपी उम्मीदवार परशोत्तम रुपाला ने राजपूतों को लेकर विवादित बयान दे दिया था। जिसके बाद इससे नाराज राजपूतों ने जमकर हंगामा किया, बीजेपी का विरोध किया। और अब गुजरात के बाद ये विरोध राजस्थान में भी पहुंचने वाला है। राजपूतों ने ऐलान कर दिया है की राजस्थान में भी बीजेपी का विरोध होगा। 

महिपाल सिंह मकराना राजस्थान में बीजेपी का बिगाड़ेंगे खेल


जी हां, महिपाल सिंह मकराना ने गुस्से में ऐलान कर दिया है की राजस्थान में अब वो विरोध शुरू करने वाले है। राजस्थान तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्षत्रिय समाज ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को घेरने की रणनीति बना ली है। 

राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने इसका ऐलान करते हुए कहा "गुजरात में लगी आग राजस्थान सहित पूरे देश में फैलाई जाएगी, यदि नामांकन से पूर्व रूपाला का टिकट नहीं काटा गया तो इसका विरोध बीजेपी को सभी जगह झेलना होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की सीट से शुरू हुआ विरोध पूरे प्रदेश में होगा"। 

आगे उन्होंने कहा "समय रहते पार्टी को निर्णय बदलना होगा, वरना लोकसभा चुनाव से पहले राजपूत समाज सड़कों पर उतरकर भाजपा पार्टी का विरोध करेगा"

अब इस ऐलान के बाद मोदी का सपना चूर-चूर होता नज़ारा आ रहा है। क्युकी राजस्थान पहुंचे पीएम मोदी ने दावा किया था की राजस्थान की 25 सीट बीजेपी जीतेगी, लेकिन अब महिपाल सिंह मकराणा के ऐलान के बाद ये मुश्किल लग रहा है। 

इसके अलावा सबसे पहले राजस्थान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मुश्किल बढ़ेगी। क्युकी राजपूत करणी सेना ने विरोध की शुरूआत वीरो की धरती चित्तौडगढ़ से की है। जहा से सीपी जोशी प्रत्याशी है। 

पहले से सीपी जोशी का हो रहा है विरोध


ऊपर से सीपी जोशी का बीजेपी के नेता खुद ही विरोध कर रहे है। जानकारी के मुताबिक, चित्तौडग़ढ़ जिले की रावतभाटा नगरपालिका के उपाध्यक्ष सहित छह कांग्रेस पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी में सीपी जोशी ने शामिल करवाया था जिसके बाद बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया था। ऐसे में अगर राजपुर भी चित्तौडगढ़ में विरोध करते है तो सीपी जोशी की मुश्किलें बढ़ती ही चले जाएगी। 

क्या है पूरा मामला?


अब गुजरात में क्या हुआ था ये भी जान लीजिए। मार्च में परषोत्तम रूपाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, उसमे परषोत्तम रूपाला जनता को सम्बोधित करते हुए कह रहे है "दूसरे ने भी हम पर राज किया. अंग्रेजों ने भी ऐसा ही किया और...उन्होंने हमें सताने में कोई कसर नहीं छोड़ी. राजा भी झुक गये. उन्होंने राजाओं ने अंग्रेजों साथ रोटियां तोड़ीं और अपनी बेटियों की शादी उनसे की" इस बयान के बाद से क्षत्रिय संगठनों ने उग्र रोष व्यक्त किया. राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूपाला के पुतले जलाए गए। और राजपूत अभी भी गुस्से में है। 

महिपाल सिंह मकराना की वजह से बढ़ गया था मामला


इसके बाद ये मामला और ज़्यादा बढ़ गया जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने रूपाला के बयान के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन कर रहीं राजपूत महिलाओं समर्थन में अहमदाबाद पहंचे थे। उनको गुजरात पुलिस ने मिलने नहीं दिया और फिर गिरफ्तार कर अहमदाबाद पुलिस कमिशनरेट ले गई। इस दौरान जब महिपाल सिंह की टोपी गिर गई थी तब और बवाल मचा था क्युकी कहते है राजपूतों में टोपी उनकी शान होती है, ऐसे में महिपाल सिंह के सर से टोपी गिरने पर बहुत बवाल मचा था। हालांकि, बाद में वो जेल से बाहर आ गए। 

राज शेखावत की भी हुई थी गिरफ्तारी


इसके अलावा करणी सेना के गुजरात अध्यक्ष राज शेखावत को अहमदाबाद एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। शेखावत यहां गांधीनगर में बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे,, तभी उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यहां गाड़ी में बैठाते वक्त राज शेखावत को की पगड़ी गिर जाती है। लेकिन जैसे ही शेखावत की पगड़ी को अधिकारी ने पकड़ा उसी वक्त शेखावत की दहाड़ से वहां सब सन्न रह गए। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...