Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मैदान में उतरेंगे विक्रमादित्य
लोकसभा चुनाव में इस बार हिमाचल प्रदेश की खूब चर्चा है क्युकी इस बार हिमाच प्रदेश की मंडी सीट से बॉलीवुड की शेरनी कंगना रनौत मैदान में हैं, कंगना जब राजनीती में नहीं आई थी तबसे वो कांग्रेस के खिलाफ बोलती आई हैं तो ज़ाहिर सी बात है कंगना के सामने कांग्रेस को कोई दमदार प्रत्याशी उतारने की ज़रुरत है। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से एक नाम सामने आया है।
Advertisement
Loading Ad...
लोकसभा चुनाव में इस बार हिमाचल प्रदेश की खूब चर्चा है क्युकी इस बार हिमाच प्रदेश की मंडी सीट से बॉलीवुड की शेरनी कंगना रनौत मैदान में हैं, कंगना जब राजनीती में नहीं आई थी तबसे वो कांग्रेस के खिलाफ बोलती आई हैं तो ज़ाहिर सी बात है कंगना के सामने कांग्रेस को कोई दमदार प्रत्याशी उतारने की ज़रुरत है। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से एक नाम सामने आया है। विक्रमादित्य सिंह, खबरे है की अब ये कंगना के खिलाफ ताल तोड़ेंगे। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 पार का दावा कर रही है, जिसमे बीजेपी का साथ कंगना मंडी सीट से दे रही है। लेकिन सवाल है की क्या कंगना यहां जीत पाएंगी? क्युकी कांग्रेस तगड़े प्लान के साथ मैदान में उतरी है। कांग्रेस कंगना के सामने विक्रमादित्य सिंह को उतारने वाली है।
कंगना के खिलाफ मैदान में उतरेंगे विक्रमादित्य
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट मिल सकता है। इसकी सिफारिश खुद प्रतिभा सिंह ने की है और कांग्रेस उनकी ये सिफारिस मान भी गई है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्युकी मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। ऐसे में सम्भावना है की वो अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहती है।
इसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा था "प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे राज्य में काम करना चाहती हूं. अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मैं मंडी सीट तक ही सीमित रहूंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य एक युवा चेहरा और युवा नेता हैं और उनका युवाओं के साथ अच्छा जुड़ाव है, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है और वे जल्द ही इस पर अपना निर्णय देंगे" यानी लगभग साफ़ है की विक्रमादित्य मंडी से चुनाव लड़ सकते है।
विक्रमादित्य बढ़ा सकते है कंगना की टेंशन
खबरे तो ये भी है की विक्रमादित्य कांग्रेस की तरफ से एक मज़बूत प्रत्याशी है जो कंगना को तगड़ी टक्कर दे सकते है। क्युकी जिस सीट से कंगना को बीजेपी ने उतारा है वहां पर विक्रमादित्य का परिवार राज करता आया है। आपको इसके बारे में भी बताते है। सबसे पहले आपको ये बता दे, इस सीट पर वीरभद्र परिवार और कांग्रेस ने एक ठोस राजनीतिक जमीन बना रखी है।
विक्रमादित्य के पिता वीरभद्र सिंह यहां से सांसद रहे है । इसके साथ ही विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह भी सांसद रह चुकी है ।
ऐसे में जब दोनों के बेटे मैदान में होंगे तो जनता कांग्रेस की तरफ ही शिफ्ट होंगी। कांग्रेस ने एक परिवार के सदस्य को यहां उतार कर कंगना की टेंशन बढ़ा दी है। क्युकी यहां विक्रमादित्य का परिवार ही राज करता आया है।
विक्रमादित्य ने कंगना पर साधा था निशाना
चुनाव लड़ने की खबरों के बीच विक्रमादित्य कंगना पर निशाना भी साध चुके है। कांग्रेस नेता विक्रमादित्य कंगना को लेकर कहा था "इसमें कोई संदेह नहीं है कि कंगना रनौत एक अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि वह विवादों की रानी हैं. अगर वह सोचती हैं और जो बातें उन्होंने समय- समय पर कही हैं, उन्हें चुनाव में नहीं उठाया जाएगा तो उन्हें जय श्रीराम. इन मुद्दों को आगामी लोकसभा चुनावों में उठाया जाएगा और कंगना को हिमाचल प्रदेश, खासकर मंडी के लोगों को जवाब देना होगा."
फ़िलहाल, अब देखना दिलचस्प होगा की कंगना के सामने कांग्रेस किसको उतारती है और अगर विक्रमादित्य मैदान में उतरते है कौन बाज़ी मारता है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...