Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
पहली बार CM Bhajan Lal ने Vasundhara Raje पर किया खुलासा
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से तो जैसे वसुंधरा राजे और बीजेपी के रिश्ते में खटास आ गई है। भले ही बीच-बीच में ये दिखाने की कोशिश की जाती है की सब ठीक है, लेकिन नाराज़गी छुपाए नहीं छुपती, जैसे अभी लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे राजस्थान में चुनाव प्रचार से दूर नज़र आ रही है। केवल एक क्षेत्र में वो नज़र आ रही है। वो है उनके बेटे दुष्यंत सिंह का क्षेत्र झालावाड़-बारां सीट, ऐसे में कई सवाल उठ रहे है लेकिन इन सवालों पर अब सीएम भजनलाल शर्मा ने फूल स्टॉप लगा दिया है।
Advertisement
Loading Ad...
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से तो जैसे वसुंधरा राजे और बीजेपी के रिश्ते में खटास आ गई है। भले ही बीच-बीच में ये दिखाने की कोशिश की जाती है की सब ठीक है, लेकिन नाराज़गी छुपाए नहीं छुपती, जैसे अभी लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे राजस्थान में चुनाव प्रचार से दूर नज़र आ रही है। केवल एक क्षेत्र में वो नज़र आ रही है। वो है उनके बेटे दुष्यंत सिंह का क्षेत्र झालावाड़-बारां सीट, ऐसे में कई सवाल उठ रहे है लेकिन इन सवालों पर अब सीएम भजनलाल शर्मा ने फूल स्टॉप लगा दिया है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया। जहा उनसे वसुंधरा राजे को लेकर सवाल हुआ, "वसुंधरा राजे केवल एक क्षेत्र में सीमित दिखाई दे रही हैं, ऐसा क्यों?" इस सवाल से पर्दा उठाते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा "वसुंधरा राजे जी हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। हमारी पूर्व मुख्यमंत्री हैं। जहां उन्हें कहा जा रहा है, वे लगातार वहां जा रही हैं। चुनाव प्रचार कर रही हैं।" आगे उन्होंने कहा "भारतीय जनता पार्टी हमेशा टीम भावना के साथ काम करती है। जिस टीम को जैसा काम बताया जाता है वह टीम जुट जाती है। हमें भी जो काम बताया जाता है, हम उसको करते हैं।"
वही, आगे भजनलाल ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और उनके घोषणा पत्र को लेकर कहा "कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र ही रह जाता है। चुनाव के बाद उसे खोलकर ही नहीं देखा जाता है। भारतीय जनता पार्टी का जो संकल्प पत्र होता है, उसे संकल्प लेकर पूरा किया जाता है।"
फ़िलहाल, आपको बता दे, वसुंधरा राजे की नाराज़गी विधानसभा चुनाव के बाद से ही नज़र आ रही है। वो राजस्थान का सीएम बनना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं बनाया जिसके बाद से वो भजनलाल सरकार की किसी मीटिंग में भी नज़र नहीं आती थी। हालांकि, जब वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह को बीजेपी ने झालावाड़ बारां से उतारा तो नाराज़गी दूर हुई लेकिन अब फिर ऐसा लग रहा मानो वसुंधरा सिर्फ अपने बेटे के क्षेत्र में प्रचार कर रही है। इसपर भी सवाल उठ रहा है। कहा जा रहा है की वसुंधरा राजे का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया था. लेकिन इसके बावजूद वह झालावाड़ सीट छोड़कर कहीं भी कैंपेन नहीं कर रही है. ऐसे में इसे साफ तौर पर नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
अभी भी हल फ़िलहाल वसुंधरा अपने बेटे दुष्यंत सिंह के बारां क्षेत्र के अंता पहुंची।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...