जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: Congress के घोषणा पत्र में शामिल वादों से BJP को लगा धक्का

किसी भी चुनाव में जनता को रिझाने के लिए तमाम पार्टिया अलग अलग हथकंडे अपनाती हैं। कोई फ्री बिजली पानी का वादा करता है तो कोई युवाओं को नौकरी देने की बात करता है लेकिन सत्ता मिलने के बाद ये वादे कितने पूरे होते है ये कोई नहीं जानता। युवाओं से लेकर बुजुर्गों महिलाओं, बच्चों सभी को लुभाने के लिए उनका वोट पानी के लिए राजनीतिक दल बड़ी ही फुरसत और शिद्दत से घोषणा पत्र तैयार करते हैं। लोकसभा चुनावों की तारीफ के ऐलान के बाद कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जनता के सामने रख दिया ये घोषणा पत्र कई मायनों में अहम है ।

Author
12 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
07:04 PM )
Lok Sabha Elections 2024: Congress के घोषणा पत्र में शामिल वादों से BJP को लगा धक्का
Advertisement
किसी भी चुनाव में जनता को रिझाने के लिए तमाम पार्टिया अलग अलग हथकंडे अपनाती हैं।  कोई फ्री बिजली पानी का वादा करता है तो कोई युवाओं को नौकरी देने की बात करता है लेकिन सत्ता मिलने के बाद ये वादे कितने पूरे होते है ये कोई नहीं जानता।  युवाओं से लेकर बुजुर्गों महिलाओं, बच्चों सभी को लुभाने के लिए उनका वोट पानी के लिए राजनीतिक दल बड़ी ही फुरसत और शिद्दत से घोषणा पत्र तैयार करते हैं। 

लोकसभा चुनावों की तारीफ के ऐलान के बाद कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जनता के सामने रख दिया ये घोषणा पत्र कई मायनों में अहम है।  19 अप्रैल को पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हैं।  इससे पहले सभी पार्टियों मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में जुट गई है,इसी बीच कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।  कांग्रेस ने इस पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है इस न्याय पत्र के जरिए कांग्रेस ने अपने वादे सभी के सामने रखे 

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में फर्स्ट टाइम वोटर्स का खास ख्याल रखा है ऐसे में आपको जानना चाहिए कि आखिर कांग्रेस के इस घोषणा में क्या है।  जो युवा मतदाताओं और फर्स्ट टाइम वोटरों को जरुर पढ़ना चाहिए:

कांग्रेस के वादे 


1. हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार 
2. 30 लाख सरकारी नौकरियां सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे, इसके अलावा केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50 % महिला आरक्षण 
3. पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां
4. गिग वर्कर के लिए बेहतक काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा 
5. युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड 
6. अग्निपथ योजना को खत्म , परिसरों में मुफ्त और अनलिमिटेड इंटरनेट 
7. निजी कॉलेजों में दलित, आदिवासी, ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षण और भेदभाव के खिलाफ रोहित वेमुला अधिनियम 
8. छात्रों के लिए एजुकेशन लोन माफ करना, 10 हजार रुपए प्रति माह की खेल छात्रवृत्ति 
9. स्वच्छ हवा, स्वच्छ शहर और ग्रीन एनर्जी जॉब्स के लिए पॉलिसी 
10. दोस्त, फैशन, भोजन, फिल्म और युवाओं के मौलिक अधिकारों में कोई हस्तक्षेप नहीं- स्वतंत्रता और पसंद का जीवन 

कांग्रेस का ये घोषणा पत्र बीजेपी के लिए गले की फांस बन सकता है क्योंकि इस घोषणा पत्र में महिलाओं बच्चों और युवाओं का खास ख्याल रखा गया है यहां तक स्वच्छ हवा और शहर की गारंटी भी कांग्रेस दे रही है।  पेपर लीक के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं युवाओं के भविष्य से खेल हो रहा है।  हाल ही में राहुल गांधी ने एमपी के शहडोल में पेपर लीक को लेकर वादा किया था कि वो पेपर लीक को लेकर सख्त कानून बनावने का भरोसा देते हैं।  जाते जाते आपको सुनाते हैं राहुल गांधी ने क्या कहा था 
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें