Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM Modi को हराने चले जीरो सीट वाले Tejashwi Yadav की PK ने हेकड़ी निकाल दी

जिस पार्टी के पास एक भी सांसद नहीं है। उस पार्टी के नेता तेजस्वी यादव चले हैं देश भर में एक करोड़ सरकारी नौकरी बांटने। पांच सौ में सिलेंडर और 200 यूनिट बिजली देने का वादा कर सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे थे, देखिये प्रशांत किशोर कैसे उनका सपना तोड़ने में लगे हुए हैं !

Loading Ad...
PKएक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा। 200 यूनिट मुफ्त में बिजली। बिहार के 5 जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण। बिहार की जनता से ऐसे 24 वादे करके लालू के लाल तेजस्वी यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता पाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्हें लगता है ऐसे लोक लुभावन वादों पर बिहार की जनता का दिल आ जाएगा। और वो चालीस की चालीस सीटें उनकी झोली में डाल देगी। तेजस्वी यादव का ये ख्वाब पूरा होता। उससे पहले ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उनके वादों की चुनावी फेहरिस्त में पलीता लगाने में जुट गये हैं। और पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगों को बता रहे हैं कि इनके बाबू जी का राज थोड़े न है कि दस लाख नौकरी दे देंगे। वो तो खुद मुख्यमंत्री का बेटा हो कर दसवीं पास नहीं है।

दरअसल जिस लालू परिवार ने बिहार में दशकों तक राज किया। उस लालू परिवार की आज ऐसी हालत हो गई है कि उसके पास ना तो बिहार की सत्ता है। और ना ही लोकसभा में एक भी सांसद। बिहार में चली प्रचंड मोदी लहर ने लालू यादव की पार्टी की ऐसी हालत कर दी है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी चार सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। तो वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तो खाता भी नहीं खुला था। पूरी आरजेडी जीरो पर ही सिमट गई थी। लगातार दो लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि लालू और तेजस्वी की पार्टी की बिहार में क्या औकात है। और अब जीरो सांसद वाली इसी पार्टी की कमान संभाल रहे लालू यादव के बेटे तेजस्वी चले हैं बिहार को सरकारी नौकरी। फ्री बिजली। और एयरपोर्ट जैसे 24 चुनावी वादों का सपना दिखाने।

जिस पार्टी के पास एक भी सांसद नहीं है। उस पार्टी के नेता तेजस्वी यादव चले हैं देश भर में एक करोड़ सरकारी नौकरी बांटने। पांच सौ में सिलेंडर और 200 यूनिट बिजली देने। तो वहीं दूसरी तरफ कभी उन्हीं के सहयोगी रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उनके इन वादों की फेहरिस्त की हवा निकालने में जुट गये हैं। उन्होंने तो बिहार की जनता से साफ साफ कह दिया कि तेजस्वी यादव की बात को गंभीरता से लेने का मतलब नहीं है, माता-पिता की सरकार थी 15 साल तक, एक नौकरी नहीं दी और अब कह रहे हैं कि हम नौकरी देंगे।

इससे पहले जब आरजेडी के घोषणा पत्र का बखान करते हुए तेजस्वी यादव ने एक रैली में कहा था कि हमारी सरकार में चट से फॉर्म भरिये। फट से एग्जाम दीजिये। झट से ज्वॉइन कीजिये। उनके इस बयान पर भी प्रशांत किशोर ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि। लालू यादव के लड़के हैं, तो झट-पट कुर्सी पर बैठ गए और बिना झट-पट बिहार को समझे इसे सुधारने की बात कर रहे हैं। उनसे कोई पूछने वाला नहीं है कि मेरे भाई 15 साल आपके मां-बाबू जी यहां पर मुख्यमंत्री थे तब झट-पट आपने बिहार को क्यों नहीं सुधार दिया।

बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर कभी साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव के लिए काम किया था। और जेडीयू आरजेडी गठबंधन की सरकार भी बनवाई थी। और अब यही प्रशांत किशोर लालू के लाल की नाक में दम किये हुए हैं। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव पूरे बिहार में घूम घूम कर युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर भी उनके इस सपने में पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। जिससे कहीं ना कहीं पीएम मोदी को भी जरूर फायदा हो सकता है। क्योंकि जो काम मोदी कर रहे हैं। वही काम प्रशांत किशोर भी कर रहे हैं। यानि दोनों का मकसद एक ही है। इस लोकसभा चुनाव में तेजस्वी की पार्टी का डब्बा गोल करना। वैसे आपको क्या लगता है। क्या इस बार भी तेजस्वी की पार्टी बिहार में जीरो पर सिमट जाएगी। अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही पीएम मोदी ने बिहार की रैली में क्या कुछ कहा आइये आपको सुनाते हैं।
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...