Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
PM Modi का नाम जपने वाले Jyotiraditya Scindia पर Congress को आ गई दया
अगर बीजेपी में रहना है तो मोदी-मोदी करना है, ऐसा हम नहीं, ऐसा तो खुद बीजेपी के नेता समय-समय पर प्रूफ करते है। जैसे अभी गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी का ऐसा गुणगान करने लगे की कांग्रेस को अब तो उनपर दया आने लग गई है। जी हां, सिंधिया जहा भी प्रचार करने जा रहे है ऐसा लग रहा है मानों मोदी-मोदी के अलावा उन्हें कुछ आता ही नहीं है। जिसपर कांग्रेस ने चुटकी ली है।
Advertisement
Loading Ad...
अगर बीजेपी में रहना है तो मोदी-मोदी करना है, ऐसा हम नहीं, ऐसा तो खुद बीजेपी के नेता समय-समय पर प्रूफ करते है। जैसे अभी गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी का ऐसा गुणगान करने लगे की कांग्रेस को अब तो उनपर दया आने लग गई है। जी हां, सिंधिया जहा भी प्रचार करने जा रहे है ऐसा लग रहा है मानों मोदी-मोदी के अलावा उन्हें कुछ आता ही नहीं है। जिसपर कांग्रेस ने चुटकी ली है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों सिंधिया खुद की बहुत सी वीडियोस पोस्ट कर रहे है, जिसमे वो पीएम मोदी का गुणगान कर रहे है, इसपर शायद जब मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अरुण यादव की नज़र पड़ी तब उन्होंने इसको लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा "प्रिय @JM_Scindia जी, पहले आपको सुनता था, तो -• गर्व होता था! • फिर हंसी आने लगी! • फिर शर्म भी आने लगी! • अब तो दया ही आ जाती है!" अरुण यादव यही नहीं रुके, आगे उन्होंने लिखा "क्या बोल रहे हैं? कहां बोल रहे हैं? कैसे बोल रहे हैं? क्यों बोल रहे हैं? कब बोल रहे हैं? किसके लिए बोल रहे हैं? क्या बोलने से पहले सोच रहे हैं?कुर्सी बचाने के लिए "चरण-वंदना" जरूर कीजिए! हर हाल में कीजिए! करते ही रहिए!क्योंकि, यही आपकी विवशता है! अब यही आपका धर्म है! इसलिए, करना ही पड़ेगा!"
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने आगे भी बहुत कुछ लिखा। अरुण यादव के ट्वीट से आप समझ सकते है की उनका यही इशारा है की अपना अस्तित्व सिंधिया भूलते जा रहे है और सिर्फ चरण-वंदना कर रहे है। वही, इसपर जनता भी अपना रिएक्शन दे रही है।
राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा है "निपट गया सिंधिया कोई दम नहीं है जी कल तक किसानों की बात करता था आज मोदी अडानी अंबानी की गुलामी कर रहा है देश और प्रदेश देख रहा है"
राहुल परमार नाम के यूजर ने लिखा है "अरूण जी प्रधानमंत्री जी ने इन लोगों की एेसी हालत खराब कर दी है कि ये लोग अपने खुद के (गढ़)में भी मोदी जी के नाम पर वोट माँगने पढ़ रहे हैं।"
शायद जनता की ये बात भी सच है। यकीं नहीं आता तो खुद सिंधिया को सुन लीजिए। अपने गढ़ में भी वो ये बता रहे है की मोदी की गारंटी सिर्फ देश के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है।
फ़िलहाल, आपको बता दे, सिंधिया पहले कांग्रेस में थे लेकिन 2020 में कांग्रेस से नाराज़ होकर वो बीजेपी में आ गए थे, जिससे कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। और अब जब वो बीजेपी में मोदी का गुणगान कर रहे है तो कांग्रेस इसका मज़ाक बना रही है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...