Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

राजस्थान में बीजेपी को जयचंदों से भितरघात का खतरा, जानिए !

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में बीजेपी बागियों से ज्यादा परेशान है… और इसका कारण है बीजेपी लोकसभा की सीटें लूज कर रही है…इसी वजह से राजस्थान में काफी हलचल है…

Loading Ad...

राजस्थान में बीजेपी भितरघात का शिकार है।और इसका कारण है लोकसभा का टिकट ना मिलना। इसलिए इस बार जयचंदों की चर्चा हो रही है। क्योंकि राजस्थान पृथ्वीराज चौहान की धरती है।और इसी धरती से आते है जयचंद।जिन्हे इतिहास गद्दार मानता है। और आप तो जानते है कि भारत का चुनाव कैसे होता है। और किन-किन मुद्दों पर होता है। कुत्ता,गदहा, शेर-बाघ,सांप-नेवला राजनीति में खूब यूज होते है।उसी कड़ी में राजस्थान में इस बार जयचंद का बोलबाला है।एक रिपोर्ट।

 

Loading Ad...

Loading Ad...

राजस्थान की धरती राजपूत योद्धाओं और अपने गौरव और अपने अंदर समेटे कल्चर के लिए दुनिया भर में मशहूर है। और अगर आप राजस्थान जाते है तो किला, और पुरानी ऐतिहासिक इमारते आप का स्वागत करती है।और राजस्थान के हर शहर की अपनी खाशियतें है।और हर शहर अपने आप में एक इतिहास है। चाहे हो जयपुर हो, उदयपुर हो, अजमेर,जोधपुर,जैसलमेर, चितौड़, मेवाड़ इन शहरों की अपनी कहानिया है।और इन्ही कहानियों में से एक है पृथ्वीराज चौहना की शादी।आप जानते है कि पृथ्वीराज चौहान- संयोगिता की शादी तो आप जानते ही है। और इन्ही में एक राज हुए जयचंद।जो आजकल काफी चर्चा में है।औऱ चर्चा का कारण है गद्दारी से। एख लंबी और बड़ी कहानी है।लेकिन शार्ट में हम आप को बता दें कि जयचंद ने पृथ्वीराज से बदला लेने के लिए बाहरी आक्रमणकारी मुहम्मद गोरी से हाथ मिला लिया और पृथ्वीराज हार गए।तभी से जो गद्दारी करता है।उसको लोग आम भाषा में जयचंद के उपनाम से जानते है।और राजस्थान की 2024 लोकसभा चुनाव में जयचंद का नाम खूब सुनाई दे रहा है।और ये जयचंद बीजेपी और मोदी के पसीने छुड़ा रहे है। 

Loading Ad...


इस वक्त राजस्थान की सबसे बड़ी हॉट सीट बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट है। जहां पर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी बीजेपी के नाक में दम किए है। ये वहीं विधायक है जिनका टिकट बीजेपी ने काट दिया था।औऱ काटने में अहम रोल राजेंद्र राठौड़ का माना जाता है। और अब यहीं बागी बीजेपी के लिए खतरनाक साबित हो रहे है। जैसलमेर से बीजेपी की तरफ से कैलाश चौधरी है तो कांग्रेस की तरफ से उम्मेदाराम बेनीवाल । और इस सीट पर बीजेपी पिछड़ती जा रही है। और लग रहा है कि दो की टक्कर में कांग्रेस को फायदा होता जा रहा है।  इधर, फलोदी सट्टा बाजार में भी जैसलमेर को लेकर काफी चर्चा है। और चर्चा बीजेपी की हार की है। और जयचंद इसीलिए चर्चा में है। कि बीजेपी के गद्दार ही बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गए है।


Loading Ad...

राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है।और यहीं पर जयचंद की चर्चा हो रही है। उपर हम बता चुके है कि जयचंद कौन थे और क्या किए।चूरू लोकसभा सीट इस समय सबसे हॉट बनी है। क्योंकि बीजेपी ने जिस राहुल कंस्वा का टिकट काटा वो कांग्रेस से टिकट लेकर मैदान में है। वहीं बीजेपी की तरफ से पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र सिंह झाझड़िया है। लेकिन इस समय राहुल कंस्वा लीड कर रहे है। और यहीं बीजेपी के लिए परेशानी है।और यहां पर भी राजेंद्र राठौर का नाम उछल रहा है। और कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कस्वां ने खुले तौर से कहा कि उनका टिकट राजेंद्र राठौड़ की वजह से कटा है।और इस समय चुरू सीट सीधे तौर से कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। तो अब जयचंद का नाम सबसे आगे उछल रहा है। हम पहले चुरू लोकसभा सीट का समीकरण बनाते है। 


इन आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास 5 विधानसभाओं पर कब्जा है। जबकि 3 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस तरह से आप समझ सकते है कि कांग्रेस का पलरा भारी है।और इस बार तो बीजेपी के बागी राहुल कंस्वा बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल है। और चुरू में खम ठोक रहे है। और राजेद्र राठौर पर हमला कर रहे है। तो राजेंद्र राठौर कह रहे है कि ये सब जयचंद है। जो बीजेपी के साथ गद्दारी कर रहे है। तो आप समझ गए होंगे कि राजस्थान में बीजेपी की स्थिति क्यों खराब है।और इसका कारण क्या है।और क्यों जयचंद,गद्दार और बागी शब्द प्रयोग हो रहे है। देखना होगा कि 4 जून को राजस्थान में क्या रिजल्ट आते है।लेकिन एक बात तो तय हो गई है कि इस बार राजस्थान में बीजेपी की हालत खराब है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...