Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
मुस्लिमों के नाम पर चिल्लाती रह गई Congress, उधर पूरे समाज ने PM Modi को वोट देने का किया ऐलान
झारखंड के चतरा में मुस्लिमों ने साफ ऐलान कर दिया है कि वो कांग्रेस से नाराज है और इसीलिए बीजेपी को वोट देने जा रहे हैं।
Advertisement
Loading Ad...
लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और अब कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इस मेनिफेस्टों में ऐसी कई बातें हैं जिन्हें सुनकर एक वर्ग बहुत खुश होगा। इस एक वर्ग को खुश करने के चक्कर में कांग्रेस ने अपनी मट्टीपलीत करवा ली क्योंकि कुछ बुद्धिजीवियों ने कांग्रेस के घोषणापत्र से मुख्य बिंदू निकालकर सालों पहले मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से उसका मिलान कर दिया। बस फिर क्या, 2024 के घोषणापत्र को देखकर ऐसा लगा जैसे ये तो हूबहू मुस्लिम लीग का मेनिफेस्ट हो।
खैर, एक तरफ़ ये घोषणापत्र और दूसरी तरफ़ राहुल गांधी का इकोनॉमिक सर्वे कराने वाला बयान…मतलब वाह री कांग्रेस जो कोई ना कर सका वो ये पार्टी करेगी मुस्लिमों के लिए।
राहुल के बयान पर सियासत ऐसी तेज़ हुई कि बिना किसी देरी के प्रधानमंत्री मोदी ने भी साफ़ कह दिया कि ये देश की संपत्ति का बँटवारा उनके बीच करना चाहते हैं जिनके 5-6 बच्चे हैं। मोदी का इशारा किसकी तरफ़ था, उनका बयान सुनकर अंदाज़ा लगा लीजिए।
खैर, मुस्लिम मुस्लिम चिल्लाने वाली कांग्रेस को अब झारखंड से बड़ा झटका लगा है। क्योंकि मुसलमानों की हिमायती कांग्रेस को झारखंड के चतरा के मुसलमानों ने वोट देने से इंकार कर दिया है। इनका साफ़ कहना है कि हम अपना वोट बीजेपी को देंगे।
अब कांग्रेस के सामने तो ये मोये मोये वाली स्थिति हो गई लेकिन हर वक़्त मुस्लिमों पर वोटबैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस के साथ ऐसा हुआ क्यों ? आख़िर चतरा का मुस्लिम कांग्रेस से नाराज़ है क्यों ? ये भी जान लीजिए। खेल सारा टिकट बंटवारे को लेकर है। जैसे हाल ही में पश्चिम यूपी में हुआ था…कहा गया कि राजपूत नाराज़ हैं क्योंकि वेस्ट यूपी में बीजेपी ने राजपूतों को प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा नहीं दिया ऐसा ही कुछ झारखंड के चतरा में हो रहा है।
कांग्रेस ने इस सीट से केएन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। मुस्लिमों का कहना है कि कांग्रेस को यहाँ से कोई मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारना चाहिए था। मुस्लिम यहाँ पर 20 फ़ीसदी है..ऐसे में वो किसी मुस्लिम कैंडिडेट का ही अनुमान लगा रहे थे। इसी से नाराज़ मुसलमानों ने ऐलान किया कि हम केएन त्रिपाठी को वोट नहीं देंगे या तो वो ख़ुद निर्दलीय मैदान में उतरेंगे या फिर सीधा अपना वोट बीजेपी को दे दंगे।
मुस्लिमों का कहना है, "कांग्रेस पार्टी चतरा के मुसलमान को अपना जागीर समझने की भूल करना छोड़ दे। अब मुसलमान पूरी तरह से जाग चुके हैं। अब किसी भी परिस्थिति में भाजपा का भय दिखाकर कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के प्रत्याशी मुसलमानों का वोट नहीं ले पाएंगे। हम अब सिर्फ दरी बिछाने वाले मुसलमान नहीं है।झारखंड के मुसलमान अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान थर्ड फ्रंट बनाकर हम अपना प्रत्याशी उतारेंगे या भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने भाजपा ने एक स्थानीय व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसलिए हम भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।"
बहरहाल, इस सीट पर अब खेल किस तरह से पलटेगा ये देखना दिलचस्प होगा लेकिन कांग्रेस के मुँह पर ये किसी करारे तमाचे से कम नहीं। मसलन आप जारी करते रहिए घोषणापत्र दूसरी तरफ़ मुस्लिमों ने साफ़ ऐलान कर दिया कि वो तो कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देने के मूड में है ही नहीं। अब इस सीट का क्या हाल रहेगा आपको जरुर बताएँगे, फ़िलहाल आप इस ख़बर को लेकर क्या राय रखते हैं कमेंट करके हमें जरुर बताए ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...