Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Congress नेता Ameen Khan को मिल रही हैं धमकी!
26 साल के एक युवा ने राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। ये युवा और कोई नहीं रविंद्र भाटी हैं। भाटी की फैन फॉलोविंग पूरे देश में बढ़ती जा रही है। हर जगह भाटी के नाम की चर्चा हो रही है और शायद यही कारण अब विपक्षी भी भाटी के कायल हो गए हैं। हाल ही में एक कांग्रेस नेता ने भाटी की तारीफ की थी। लेकिन ये नहीं पता था कि इस तारीफ का भुगतान भी करना पड़ेगा।
Advertisement
Loading Ad...
26 साल के एक युवा ने राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। ये युवा और कोई नहीं रविंद्र भाटी हैं। भाटी की फैन फॉलोविंग पूरे देश में बढ़ती जा रही है। हर जगह भाटी के नाम की चर्चा हो रही है और शायद यही कारण अब विपक्षी भी भाटी के कायल हो गए हैं। हाल ही में एक कांग्रेस नेता ने भाटी की तारीफ की थी। लेकिन ये नहीं पता था कि इस तारीफ का भुगतान भी करना पड़ेगा। राजस्थान के एक कांग्रेस नेता को भाटी की तारीफ करना भारी पड़ गया। अब भाटी खुद उनके बचाव में मैदान में आ गए। दरअसल पूर्व शिव विधायक अमीन खान ने रविंद्र सिंह भाटी की जमकर तारीफ की थी । जिसके बाद अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं इसकी भाटी ने सोशल मीडिया पर आलोचना की है। भाटी ने एक्स सोशल मीडिया पर लिखा निंदनीय ।
5 बार के विधायक, राजस्थान सरकार में मंत्री और पश्चिमी राजस्थान के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री अमीन खान जी को मिली धमकियां निंदनीय और अस्वीकार्य है। लोकतंत्र में नफरत और हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
प्रशासन को बार-बार चैताया गया लेकिन प्रशासन खानापूर्ति के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया। धन-बल के बलबूते आईटी सेलो के माध्यम से प्रतिदिन भद्दे कमेंट, वैमनस्य पैदा करने वाली पोस्टे । एक-एक जाति को टारगेट करते हुए झूठे तथ्यों को पेश करके इस थार की अपणायत को तार-तार करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन प्रशासन हर बार लिपापोती करके हाथ झटक देता है। देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में न तो अभी तक कोई मैकेनिज्म बना और न ही इस संबंध में कोई सिस्टम तैयार हुआ।
मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं कि माननीय अमीन खान जी की सुरक्षा बढ़ाई जाए और थार की अपणायत को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्यवाही की जाए। साथ ही मैं ईश्वर से माननीय अमीन खान जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
ये धमकियां कौन दे रहा है इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन हां इन धमकियों की वजह सिर्फ और सिर्फ भाटी की तारीफ है। अब आपको बताते है कि भाटी ने क्या कहा था दरअसल एक निजी चैनल ने उनसे सवाल किया था कि
"बाड़मेर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी जब आपसे मिलने आए । तो क्या बात हुई?"
इसको लेकर अमीन खान ने कहा "कांग्रेस उम्मीदवार ने मुझसे समर्थन मांगा, और कहा, मुझे समर्थन दें. जिस पर मैंने कहा, कि बाड़मेर जिले के जाटों ने कांग्रेस को कमजोर कर रखा है. क्यों, कि ये एक जाति के अलावा किसी को कांग्रेसी नहीं मानते. मैं खुत जाटों से दो बार 98 प्रतिशत वोट नहीं ले सका. 98 प्रतिशत जाटों ने दो चुनावों में लगातार मेरे खिलाफ वोट डाले. इस लिए मेरा मन जाट उम्मीदवार को वोट देना का नहीं करता"
यानी इस ऑडियो के अनुसार अमीन खान के बयान से तो यही लगा की वो कांग्रेस के समर्थन में तो नहीं है। जिसके बाद आगे उनसे सवाल हुआ "क्या आपके इस कदम से कांग्रेस से बगावत नहीं होगी?" इसपर अमीन खान ने कहा "बगावत तो होगी । सुनील परिहार और फतेह खान 6 साल के लिए पार्टी से निकाले गए, और महीनेभर के अंदर रीस्टेट हो गए, इन दिनों कांग्रेस का ये तो हाल है, तो हम भी महीनेभर में रीस्टेट हो जाएंगे ।राजपूतों और मुसलमानों के सदियों से मधुर संबंध रहे हैं"
आगे उन्होंने कहा "अगर ये अपना भला नहीं कर सकेंगे, तो बुरा भी नहीं करेंगे । ऐसे में अगर आपकी इच्छा करे, तो अपना वोट निर्दलीय उम्मीदवार भाटी को दे दो, अब वो मेरा कहना मानें ना माने उनकी मर्जी"
तो यहां सीधा-सीधा कांग्रेस के दिग्गज नेता ने भाटी का समर्थन कर दिया है। इस बयान के वायरल होते ही अमीन खान को जान से मारने की धमकी मिलने लगी हालांकि भाटी उनके समर्थन मे आ गए हैं। लेकिन जिस तरीके से उन्हें धमकियां मिल रही हैं इस पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरुर बताएं ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...