जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वक्फ बोर्ड घोटाले में Amanatullah Khan ने कही ऐसी बात, डर गए Kejriwal!।

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं एक बार फिर वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी की शिकायत पर अमानतुल्लाह खान की कोर्ट में पेशी हुई.

Author
22 Apr 2024
( Updated: 08 Dec 2025
01:57 AM )
वक्फ बोर्ड घोटाले में Amanatullah Khan ने कही ऐसी बात, डर गए Kejriwal!।
Advertisement
एक तरफ जेल में केजरीवाल झूठ पकड़े जाने पर बौखला रहे हैं । तो दूसरी तरफ वफ्क बोर्ड को लूटने वाले ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी के डंडे से बिलबिला रहे हैं । क्योंकि अमानतुल्लाह खान को ईडी की गिरफ्तारी से छूटे 24 घंटे हुए नहीं की फिर से ईडी के शिकायत पर उनपर कोर्ट का हंटर चल गया । मनमानी दिखाना अमानतुल्लाह खान को भारी पड़ा।

दरअसल अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ईडी वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाले की जांच कर रही है। विधायक साहब पर वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते नियमों के साथ खिलवाड़ करने और लूट मचाने का आरोप है । उनके खिलाफ सबूत गवाह सब बोल रहे हैं ।यही वजह है कि ईडी इस केस को सख्ती से ले रही है। लेकिन आप नेताओं की एक आदत है चोरी करना फिर जांच एजेंसी को सीनाजोरी दिखाना ।पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी ईडी के साथ यही किया ।और अमानतुल्लाह खान भी यही कर रहे थे। ईडी नोटिस पर नोटिस जारी करती रही।अमानतुल्लाह खान जांच एजेंसी को ही आंख दिखाते रहे।और जब जांच एजेंसी ने आंख दिखाई ।पूरी आम आदमी पार्टी सदमें में चली गई ।ED ने कोर्ट में दलील देते हुए साफ शब्दों में कहा

अमानतुल्लाह खान को एजेंसी की तरफ से 7 समन भेजा गया था जिसमे से तीन समन पर पेश नहीं होने पर अदालत में यह अर्ज़ी दाखिल की गई थी। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अर्ज़ी हमने अदालत से वापस ले ली थी लेकिन दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्तियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले अमानतुल्लाह के खिलाफ समन का पालन ना करने की अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगे.

अब 27 अप्रैल को इस मामले में अमानतुल्लाह खान का हिसाब किताब किया जाएगा । क्योंकि ईडी चाहती है लाखों करोड़ों के वक्फ बोर्ड घोटाले में अमानतुल्लाह खान की फिजिकल पेशी हो ।सबूत गवाहों के दिखाकर उनसे सवालों के जवाब उगलवाए जाएं..लेकिन अमानतुल्लाह खान को पता है अगर उन्होने ईडी का सामना किया तो गिरफ्तारी तय है । इसलिए बचकर भाग रहे हैं । लेकिन पहले ही उन्होने 13 घंटे तक हुई पूछताछ में तमाम खुलासे कर दिए हैं । ऐसे खुलासे जिससे AAP की तबाही होना लाजमी है.. 

क्या है दिल्ली वक्फ बोर्ड घोटाला ?

आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के अध्यक्ष रहते वक्फ बोर्ड में गड़बड़ियां हुई
सरकारी गाइडलाइंस को ताख पर रखकर 32 लोगों को वक्फ बोर्ड में भर्ती करवाया
सबसे पहले ACB ने खुलासा किया कि अमानतुल्लाह ने 32 में से 5 रिश्तेदारों को भर्ती करवाया  
चिंगारी तब लगी जब तत्कालीन CEO ने कहा कि अवैध भर्तियों के खिलाफ ज्ञापन जारी किया था
FIR में वक्फ बोर्ड के पैसे के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया गया
अमानतुल्लाह पर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है
अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया गया था 
ACB और CBI जांच के बाद वक्फ बोर्ड घोटाले में ED की एंट्री हुई है 

चोर चोरी कर कभी कबूल नहीं करता कि उसने चोरी की है..यही हाल भ्रष्टाचार में फंसे आप नेताओं का भी है । सबूत बोल रहे हैं घोटाला हुआ है । लेकिन केजरीवाल से लेकर अमानतुल्लाह तक जांच एजेंसियों की कार्रवाई को ही साजिश बताकर चोरी कबूल नहीं करते ।खैर हम बार बार कहते हैं आप नेताओं की टोली की कथनी और करनी में बहुत फर्क है । ये वहीं आम आदमी पार्टी है जो सत्ता में आने के लिए भ्रष्टाचार को मिटाने की कश्में खाती थी । लेकिन आज देख लीजिए । भ्रष्टाचार मिटा नहीं । खुद आप नेताओं ने भ्रष्टाचार का जाल बुन दिया ।पकड़े जा रहे हैं तो एक एक कर बौखला रहे हैं । अब अमानतुल्लाह ने मुस्लिम होकर वक्फ बोर्ड को ही लूट लिया ।कार्रवाई हुई तो वो भी केजरीवाल की तरह बीजेपी को घेरने बैठ गए । अमानतुल्लाह चीखे चिल्लाएं कितना भी माहौल बनाएं ।ईडी को पुख्ता सबूत उनके खिलाफ मिल गए हैं । हालही में उनसे इसी मामले में ईडी ने 13 घंटों तक लंबी पूछताछ की.. और आधी रात बाद उन्हें छोड़ा गया।  हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत की मांग वाली उनकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था । इतना ही नहीं सर्वोच्च अदालत ने तो विधायक पर ईडी के समन की अनदेखी करने पर नाराजगी तक जताई । अब अगर ये मामला भी झूठा होता तो शायद ईडी छोड़िए कोर्ट से तो अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई होती । लेकिन ऐसा नहीं हुआ । अमानतुल्लाह की आफत हो बढ़ गई है । उनके खिलाफ तमाम सबूत हाथ लग चुके हैं । तो केजरीवाल के बाद अब जेल जाने का वक्त अमानतुल्लाह खान का आ गया है ।
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें