जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लोकसभा चुनाव के बाद CM Bhajan Lal की छुट्टी कर देंगे PM Modi?

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के वक़्त जो हुआ था वो हर किसी को याद है, कैसे एक पर्ची आती है और पर्ची खुलते हुए राजस्था के नए मुख्यमंत्री बनते है भजनलाल शर्मा। लेकिन क्या अब एक बार फिर से राजस्थान में पर्ची खुलेगी ? क्या राजस्थान का मुख्यमंत्री बदला जाएगा ? और सीएम पद से भजनलाल शर्मा की छुट्टी हो जाएगी ? ये सवाल जनता उठा रही है। आखिर क्यों ?

Author
19 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
07:50 PM )
लोकसभा चुनाव के बाद CM Bhajan Lal की छुट्टी कर देंगे PM Modi?
Advertisement
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के वक़्त जो हुआ था वो हर किसी को याद है, कैसे एक पर्ची आती है और पर्ची खुलते हुए राजस्था के नए मुख्यमंत्री बनते है भजनलाल शर्मा। लेकिन क्या अब एक बार फिर से राजस्थान में पर्ची खुलेगी ? क्या राजस्थान का मुख्यमंत्री बदला जाएगा ? ये सवाल जनता उठा रही है। आखिर क्यों ? चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। 

दरअसल, अभी कुछ दिनों से सीएम भजनलाल शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। कभी अपने बयान तो कभी जनता की भिड़ गायब होने की वजह से लगातार वो ट्रोलर्स के निशाने पर है। कई जगह उनकी बेइज्जती हो चुकी है। इसी को देखते हुए कांग्रेस की तरफ से एक नया दावा कर दिया गया है। 

लोकसभा चुनाव बदल सकती है सरकार?

कांग्रेस के इस एक दावे ने अचनक कई सवाल उठा दिए। कई कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने फतेहपुर शेखावाटी में जमकर प्रचार किया और भजनलाल का मज़ाक भी बना दिया। डोटासरा ने कहा "पर्ची सरकार लोकसभा चुनाव के बाद बदल सकती है. लोकसभा चुनाव के बाद मे पर्ची किसकी आयेगी पता नहीं है. एक बात भी 100 दिन में अच्छी नहीं बोली"

अब भजनलाल सरकार को पर्ची सरकार कहकर डोटासरा ने दावा किया है की सरकार बदल सकती है, नई पर्ची आ सकती है, उसके बाद से सवाल उठ रहे है। सवाल की क्या मोदी अब राजस्थान में फिर से एक नई के सहारे नया मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दावे को कुछ लोग सच भी मान रहे है क्युकी लगातार भजनलाल की फ़ज़ीहत ही हो रही है। ऐसे में मोदी राजस्थान को खोना नहीं चाहेंगे तो तगड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

इसके अलावा गोविन्द सिंह डोटासरा ने क्या कुछ कहा वो भी बताते है। आगे उन्होंने कहा "5 साल मे जितनी बार अशोक गहलोत हैलीकॉटर में बैठे, मुख्यमंत्री भजन लाल 100 दिन में ही उतनी बार बैठ गए. अबकी बार 400 पार वाले बीजेपी के नारे पर बोले कि यह परसेप्शन सेट करने की कोशिश की है. हमने जंहां गांरटी दी, हमने लागू की. किसानों की बिल माफ किया. जब इन्होंने 3 हजार 650 दिन में नहीं किया तो अब क्या करेंगे"

आगे डोटासरा ने कहा "मैं तो भगवान से अरदास करता हूं, यही मुख्यमंंत्री रहने चहिए. 5 साल इनका बहूमत है, हम इनकी तरह तोड़ा-फोड़ी करते रहे तो 5 साल में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. भरतपुर- अलवर मे भीड़ नही मिली, इनकी रैलियां फेल हो रही है. "महादेव की सौगंध हिन्दू है तो लौट के आजाओं" खाली कुर्सियों को सम्बोधित कर रहे हैं. जो लिख कर दिया जाता है, वही बोल दिया जाता है"

लगातार हो रही है भजनलाल की बेइज्जती

इन कुछ दिनों से लगातार सीएम भजनलाल की बेइज्जती हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही भजनलाल शर्मा धौलपुर पहुंचे थे चुनाव प्रचार करने। जहा भाषण के दौरान जनता उनके भाषण से उठ के जाने लगी। जिसको देखकर वहा बैठे एक नेता भजनलाल को रुकने बोलते है और जनता से कहते है "भोले बाबा की कसम है अगर 5 मिनट नहीं बैठे रहे, कोई नहीं जाएगा, लौट के आओ आपको महादेव की सौगंध है, बैठों 5 मिनट, अगर हिंदू हो तो लौट के आओ"

इसको लेकर कहा गया था की भजनलाल को कोई सुनना तक नहीं चाहता जबर्दश्ती लोगो को रोका जा रहा है। वही, जब शुरू शुरू में भजनलाल सीएम बने थे तक sit का गठन करने के ऐलान के दौरान वो रुक-रुक कर बोल रहे थे इसपर भी खूब सवाल उठे थे।  
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें