जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में कौवों को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

मान्यता यह भी है कि पितृ पक्ष के दौरान कौवों को भोजन कराने से कुंडली में मौजूद 'पितृ दोष' और 'कालसर्प दोष' शांत होते हैं. कौवे को भोजन देने से पितर खुश होते हैं और पूरे परिवार को सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद देते हैं.

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में कौवों को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी
Image Credit: IANS/pexels.com
Advertisement

पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने वाला पितृ पक्ष शनिवार से शुरू हो चुका है. भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक का समय श्राद्ध एवं पितृ पक्ष कहलाता है. पितृ पक्ष के दौरान पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. पितरों के श्राद्ध का भोजन कौवे को खिलाने की परंपरा है. 

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में सबसे पहले क्यों होता है अगस्त्य ऋषि का तर्पण? जानिए वातापी-आतापी की रहस्यमयी कथा

कौवा, गाय, कुत्ते और चींटी के लिए भी निकाला जाता है भोजन

मान्यता है कि अगर कौवे ने श्राद्ध का भोजन खा लिया तो पितरों ने भी भोजन ग्रहण कर लिया. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितरों के लिए बनाए गए भोजन में से कौए, गाय, कुत्ते, चींटी और देवों का भोग निकालना जरूरी माना जाता है. कहते हैं कि पितर इन्हीं के रूप में धरती पर आते हैं.

पितृ पक्ष में कौवे को भोजन क्यों खिलाते हैं?

Advertisement

गरुड़ पुराण और अन्य धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, कौवे को यमराज का संदेशवाहक माना जाता है. मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज कौवे का रूप धारण करके धरती पर आते हैं और भोजन को स्वीकार करते हैं. माना जाता है कि कौवे द्वारा श्राद्ध का खाया गया भोजन सीधे पितरों की आत्मा तक पहुंचता है और उन्हें शांति देता है. कौए को भोजन कराने से यमराज भी प्रसन्न होते हैं.

क्या कौवे को भोजन कराने से पितृ दोष शांत होता है?

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान इंद्र के पुत्र जयंत कौवे का रूप धारण करके पृथ्वी पर आए और माता सीता के पैरों में चोंच मार दी. इससे माता सीता के पैर से रक्त बहने लगा. यह देख भगवान श्रीराम ने तिनके का बाण चलाकर कौवे की आंख फोड़ दी. अपनी जान बचाने के लिए जयंत तीनों लोकों में भागा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. अंत में उन्होंने वापस आकर भगवान श्रीराम और माता सीता से क्षमा मांगी. भगवान श्रीराम राम ने भी उन्हें माफ करके वरदान दिया कि पितृपक्ष के दौरान कौवों को अर्पण किया गया भोजन पितरों को मिलेगा. मान्यता है कि उसके बाद से ही पितृ पक्ष में कौवों को भोजन कराने की परंपरा चली आ रही है.

Advertisement

पितृ पक्ष में क्यों पहुंचते हैं लोग जगन्नाथ पुरी? भार्गवी नदी के तट पर पिंडदान का महत्व

मान्यता यह भी है कि पितृ पक्ष के दौरान कौवों को भोजन कराने से कुंडली में मौजूद 'पितृ दोष' और 'कालसर्प दोष' शांत होते हैं. कौवे को भोजन देने से पितर खुश होते हैं और पूरे परिवार को सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद देते हैं.

यह भी पढ़ें


कौवे को भोजन अर्पित करने की प्रक्रिया भी एक विशेष विधि के अनुसार की जाती है. उड़द की दाल, चावल और गुड़ का प्रसाद तैयार किया जाता है. इसे तर्पण स्थल पर रखा जाता है और कौवे को यह भोजन दिया जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें