जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bangladesh पर भी दिखा Modi और Yogi के सनातन का असर, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे कट्टरपंथी

नरेंद्र मोदी जब से भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से बांग्लादेश की सरकार भी ऐसे कट्टरपंथियों पर नकेल कस रही है, यहीं वजह है कि वे भारत के खिलाफ जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ते, लेकिन इन कट्टरपंथियों के मुंह पर अब तमाचा पड़ गया है, उन्हें सबक मिल गया है कि चाहे जितना जोर लगा लो अब सनातन को कोई ताकत रोक नहीं सकती |

Author
19 Apr 2024
( Updated: 28 Apr 2024
02:17 AM )
Bangladesh पर भी दिखा Modi और Yogi के सनातन का असर, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे कट्टरपंथी
Advertisement

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश पर भारत के कितने अहसान हैं ये तो सारी दुनिया जानती है | भारत ही वह देश है जिसने बांग्लादेश को नक्शे पर जगह दी, अगर भारत बांग्लादेश की मदद नहीं करता तो शायद यह आज भी पाकिस्तानी सेना के जुल्मों को सह रहा होता | भारत ने बांग्लादेश को न सिर्फ पाकिस्तान से आजाद कराया बल्कि मुसीबत के वक्त देश की बढ़-चढ़कर मदद भी की | वैसे तो भारत और बांग्लादेश की सरकारों के बीच अच्छी दोस्ती है लेकिन बांग्लादेश का एक वर्ग ऐसा है जो भारत को बिल्कुल पसंद नहीं करता, जिसे सनातन धर्म से नफरत है और इस नफरत को वे वहां रह रहे हिंदुओं पर निकालते हैं | नरेंद्र मोदी जब से भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से बांग्लादेश की सरकार भी ऐसे कट्टरपंथियों पर नकेल कस रही है, यहीं वजह है कि वे भारत के खिलाफ जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ते, लेकिन इन कट्टरपंथियों के मुंह पर अब तमाचा पड़ गया है, उन्हें सबक मिल गया है कि चाहे जितना जोर लगा लो अब सनातन को कोई ताकत रोक नहीं सकती |


यह भी पढ़ें

पिछले कुछ समय से बांग्लादेश के कट्टरपंथी मालदीव की तर्ज पर भारत विरोध कर रहे थे लेकिन उनके इस विरोध की हवा तब निकल गई जब बांग्लादेशी टूरिस्टों ने भारत आने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए | बांग्लादेश से हर रोज बड़ी संख्या लोग घूमने के लिए भारत पहुंच रहे हैं, वे भारत के अलग-अलग शहरों में घूमकर यहां की संस्कृति को जान रहे हैं | जिससे उन्हें सनातन की शक्ति का अहसास हो रहा है | भारत के ब्यूरो और इमीग्रेशन के मुताबिक हर दिन करीब 10 से 12 हजार बांग्लादेशी घूमने के लिए भारत आ रहे हैं | बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के कारण लोग घुटन भरे माहौल में जीने को मजबूर है लेकिन जब वे भारत पहुंचते हैं तो यहां की हवाओं में घुली आजादी उन्हें संकून देती है यही वजह कि भारत में बांग्लादेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है | अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल 19 लाख बांग्लादेश पर्यटक भारत घूमने के लिए आएंगे, ये आंकड़ा बताता है कि भारत का पड़ोसी देश भले ही मुस्लिम हो लेकिन उसका मिजाज सनातन धर्म की तरफ मुड़ रहा है |

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें