जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इस सप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत! धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग, जानें आपकी लग्नराशि का हाल

लग्नराशि के आधार पर जानिए इस सप्ताह आपके परिवार, धन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़े सितारे क्या संकेत दे रहे हैं. साथ ही जानें किन कामों से लाभ होगा और किन सावधानियों से आप संभावित परेशानियों से बच सकते हैं.

इस सप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत! धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग, जानें आपकी लग्नराशि का हाल
Image Source: IANS
Advertisement

Weekly Horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए. 

मेष लग्नराशि: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए धन का आगमन अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेगी. छात्र वर्ग को यह हफ्ता अच्छे फल देने वाला बना रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते नए कार्य मिल सकते है. इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हफ्ते का अंतिम भाग कोई शुभ समाचार दे सकता है.

वृषभ लग्नराशि: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न बने रहेंगे. हफ्ते का मध्य भाग आपको धन का लाभ दे सकता है. इस हफ्ते आप मित्रों के साथ किसी पार्टी का आनंद ले सकते है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चले. आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे.

Advertisement

मिथुन लग्नराशि: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग उनको कई कार्यों में सफलता दिला सकता है. इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपकी स्थितियां अच्छी बनी रहेगी. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको सभी लोगों का सहयोग पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. इस हफ्ते धन का लाभ आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करेगा। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा बन रहेगा. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.

कर्क लग्नराशि: इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत तथा खर्च से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है किन्तु बाद में स्थिति सामान्य होगी. कामकाज को लेकर इस हफ्ते परिश्रम अधिक बना रहेगा। नौकरी वर्ग को हफ्ता शुभ परिणाम दे सकता है. इस हफ्ते आपको अपने पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन कुछ दिक्कतें मिल सकती है. इस हफ्ते आपके सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.

सिंह लग्नराशि: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को निजी व्यापार से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है. इस हफ्ते आप किसी नए व्यापार की शुरुआत को लेकर विचार विमर्श कर सकते है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगो के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है. किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते है. पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा. धन का लाभ मिलेगा.

कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. इस हफ्ते नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित कुछ अच्छे ऑफर आपको मिल सकते है. अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा. आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा. धन खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती है.

तुला लग्नराशि: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको सामान्य फल देने वाला रहेगा. संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. भाई तथा मित्र इस हफ्ते आपकी मदद को आगे आ सकते है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा. वाणी व्यवहार पर संयम रखे। सेहत का ध्यान.

Advertisement

वृश्चिक लग्नराशि: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक सुख सुविधाओं का आनंद ले सकते है. मकान जमीन से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है. आय को लेकर यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुरूप चलते रहेंगे. व्यापारिक वर्ग को अपने क्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है. इस हफ्ते कोई उपहार आपको मिल सकता है. प्रेम-संबंध के लिहाज से हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. व्यर्थ के तनाव से बचें.

यह भी पढ़े: पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध से पितरों को मिलती है मुक्ति

धनु लग्नराशि: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पदलाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग की अधिकता वनी रह सकती है. इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा. हफ्ते के मध्य में आपको कुछ तनाव परेशान कर सकते है. छात्र वर्ग को इस हफ्ते लाभ मिल सकते है. हफ्ते का अंतिम भाग आपको कोई उपहार या धन का लाभ देने वाला रहेगा. सेहत का ध्यान रखें.

मकर लग्नराशि: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है.  इस हफ्ते आपको अपने परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. इस हफ्ते आप अपने पराक्रम के बल पर सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे. धन के लिहाज से इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते है. जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव में वृद्धि हो सकती है. हफ्ते का अंतिम भाग आपको कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई समस्या दे सकता है. माता की सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ लग्नराशि: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते है. इस हफ्ते दैनिक जीवन में लोगों का सहयोग आपको सभी क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है. पुरानी कोई दिक्कत इस हफ्ते समाप्त हो सकती है. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी. हफ्ते का अंतिम भाग लाभ तथा शुभ समाचार दे सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़े: पुष्कर में पिंडदान से पितरों को मिलती है शांति? जानिए 52 घाटों से जुड़ी धार्मिक मान्यता

मीन लग्नराशि: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है. इस हफ्ते आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग आपको शुभ परिणाम दे सकता है. इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के योग रहेंगे. गलत खानपान आपकी सेहत ख़राब कर सकती है सचेत रहे. खर्चे के योग के योग रहेंगे.

बताते चलें कि यह सप्ताह अलग-अलग लग्नराशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. कहीं धन और करियर में लाभ के योग बनेंगे, तो कहीं स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. बेहतर परिणामों के लिए धैर्य रखें, सोच-समझकर फैसले लें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.

Advertisement

यह भी पढ़ें

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें