जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ढैया के प्रकोप में PM Modi को अबकी बार Shani देकर जाएँगे कैसा गिफ़्ट?

3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने की गारंटी है, प्राकृतिक खेती से बंपर उत्पादन की गारंटी है, विकास के साथ विरासत को आगे बढ़ाने की गारंटी है, चार दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलाने की गारंटी है,UCC लाने की गारंटी है, घर-घर बिजली और गैस उपलब्ध कराने की गारंटी है..सबके साथ, सबके विकास की गारंटी है और इसी गारंटी का रिटर्न गिफ़्ट क्या अबकी बार दंडाधिकारी शनि देकर जाएँगे ?

Author
15 Apr 2024
( Updated: 08 Dec 2025
08:26 AM )
ढैया के प्रकोप में PM Modi को अबकी बार Shani देकर जाएँगे कैसा गिफ़्ट?
Advertisement
 पीएम मोदी ने ठाना है, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है…और इसी संकल्प के साथ आज पार्टी मुख्यालय से घोषणा पत्र जारी किया गया … बीते दस सालों में पीएम मोदी जो कहा है, वो करके दिखाया है..जिस कारण उनकी ज़ुबान जीत की गारंटी बन चुकी है… घोषणा पत्र में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की गारंटी है…आने वाले 5 साल फ़्री राशन देने की गारंटी है…मुफ़्त इलाज करने की गारंटी है..3 करोड़ घर बनाने की गारंटी है…किन्नरों को आयुष्मान योजना में लाने की गारंटी है…3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने की गारंटी है…प्राकृतिक खेती से बंपर उत्पादन की गारंटी है…विकास के साथ विरासत को आगे बढ़ाने की गारंटी है…चार दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलाने की गारंटी है…UCC लाने की गारंटी है…घर-घर बिजली और गैस उपलब्ध कराने की गारंटी है..सबके साथ, सबके विकास की गारंटी है… और इसी गारंटी का रिटर्न गिफ़्ट क्या अबकी बार दंडाधिकारी शनि देकर जाएँगे ? …. 

ये जग-जाहिर है कि … शनि की साढ़ेसाती में ही मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी ने देश की सत्ता सँभाली …. बतौर प्रधानमंत्री मोदी जी का पहला कार्यकाल साढ़ेसाती में ही बीता ..और अब जब पीएम मोदी तीसरी बार चुनावी ताल ठोक रहे हैं, तो इस बार भी शनि की ढैया के प्रकोप में है… ज्योतिष अनुसार … 29 अप्रैल 2022 से शनि के कुंभ राशि में आते ही वृश्चिक व कर्क राशि वालों पर ढैय्या आरंभ हो चुकी है…. और छुटकारा  29 मार्च 2025 को मिलेगा …यानी अगले एक और साल तक ढैया के प्रभाव में पीएम मोदी पूरी तरह से रहेंगे …. जिस कारण पीएम मोदी ने कई कार्यों से दूरी भी बनाई है या फिर यूँ कहें कि इन कार्यों की तरफ़ कभी उन्होंने देखा तक नहीं है…क्योंकि ढैया के प्रभाव में जातकों को कुछ चुनिंदा कार्य करने की सख़्त मनाही है…

शनि ढैया में किन कार्यों से करें परहेज़?


- ढैया में जातक को भूलकर भी किसी असहाय व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए।
- ढैया में वाहन संभलकर चलाना चाहिए।
- किसी भी स्थान में तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए
- झूठ बोलना, धोखा देना, चोरी करना, दूसरों को सताना जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।
- शनिवार के दिन मांस-मदिरा खाना, लोहा और सरसों के तेल को खरीदने से बचना चाहिए।
- काले कपड़े व चमड़े के सामान खरीदने से भी बचना चाहिए।

ये कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनसे प्रत्येक जातक को दूरी रखनी चाहिए, ख़ासकर ढैया के समय..अन्यथा दंडाधिकारी की टेढ़ी दृष्टि दंडित करती है…और ये बात हम सभी जानते हैं, बताए गए इन कार्यों में से कोई भी कार्य पीएम मोदी नहीं करते हैं…उनकी दिनचर्या सात्विक है…सनातन संस्कृति का पालन करते हुए …पूजा-पाठ करते हैं …ब्रह्म मुहूर्त में जगते हैं..और कर्मशील होकर अपने प्रत्येक दायित्व को निभाते हैं….यही कारण है, जिसके चलते ज्योतिषों की ये भविष्यवाणी है कि …ढैया में शनि मोदी जी को पुनः सिंहासन दिलाकर ही जाएँगें ? … आपकी क्या राय है, कमेंट करके ज़रूर बताइयेगा।  

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें