Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'शहजाद भट्टी नेटवर्क' पर भारत का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी संगठन

गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. यह समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है

Image Source: IANS
Loading Ad...

आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)' को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. अमित शाह ने लिखा, "आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को यूएपीए के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है."

शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित

उन्होंने बताया कि यह समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है, साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाता है. भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए यह सिंडिकेट नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी प्रकाशित करता था.

Loading Ad...

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत यह कार्रवाई की गई है. अधिनियम की पहली अनुसूची में आतंकवादी संगठनों की सूची है, जिसमें अब 45 संगठनों के बाद 46वें नंबर पर 'शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)' को जोड़ा गया है.

Loading Ad...

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर UAPA के तहत एक्शन

अधिसूचना में कहा गया है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क का उद्देश्य देश के भोले-भाले युवाओं और स्थानीय अपराधियों को शामिल करके सीमा पार से हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी क्रियाकलापों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करना है.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में लागू होगा UCC! गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- अब नहीं रुकेगा ये मिशन

सरकार ने यह भी बताया कि इस नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह संगठन भोले-भाले युवाओं को प्रलोभन देकर कट्टरपंथी बनाता है, उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्र-विरोधी कृत्यों के लिए संसाधन जुटाता है.

साथ ही, यह नेटवर्क विभिन्न डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके भड़काऊ संदेश प्रसारित करता है और लोक व्यवस्था भंग करने वाली हिंसक गतिविधियों के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देता है, जो देश की अखंडता के लिए गंभीर चुनौती है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसे विश्वास है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकवाद में लिप्त है और भारत में आतंकवाद के कई कृत्यों में शामिल रहा है. इसी आधार पर यूएपीए की धारा 35 की उपधारा (1) के खंड (क) के तहत इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...