Advertisement
जहां झुकते थे दिग्गज, वहां पहुंच रही 500 करोड़ी चिट्ठी, दिशा सालियान के पिता मातोश्री जाकर थमाएंगे आदित्य ठाकरे को नोटिस
जिस मातोश्री में देशभर के नेता पहुंचते रहे, हाथ जोड़े खड़े रहते थे, उसी जगह अब 500 करोड़ की एक चिट्ठी पहुंच रही है. दिशा सालियान के खुद आदित्य ठाकरे के घर जाकर नोटिस थमाएंगे.
Advertisement
दिशा सालियान की संदिग्ध तरीके से मौत के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. एक ओर जहां 6 पहले सामने आए इस कथित हत्याकांड को आत्महत्या करार दिया गया था, वो अब बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश और CBI द्वारा नए तरीके से FIR दर्ज करने के बाद सालियान की मौत एक सुनियोजित साजिश बताई जा रही है. इसी बीच सालियान मौत मामले में एक बार फिर बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है.
आदित्य ठाकरे को नोटिस थमाने मातोश्री खुद जाएंगे दिशा सालियान के पिता
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने कहा है कि वो शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपए का मानहानि वाला नोटिस थमाने खुद मातोश्री जाएंगे. सतीश सालियान ने बीते दिनों आदित्य के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को नोटिस भेजा था और 7 दिन के अंदर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है.
Advertisement
इस नोटिस में दोनों नेताओं की ओर से दिए गए कुछ बयानों पर आपत्ति जताई गई है. सतीश सालियान ने मांग की है कि इन बयानों को वापस लिया जाए, सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए और उन्हें 500 करोड़ रुपए का हर्जाना दिया जाए.
Advertisement
दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस
मालूम हो कि ये नोटिस वाली घटना और दिशा के पिता का मातोश्री जाने वाली ख़बर ऐसे समय आई है, जब दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इसकी जांच कर रही है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज की है और पुराने जांच रिकॉर्ड, पुलिस की कार्रवाई, गवाहों के बयान, फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम से जुड़े दस्तावेजों समेत कई पहलुओं की नए सिरे से जांच शुरू की है.
Advertisement
आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने बेटे के साथ इसी निजी आवास में रहते हैं. सतीश सालियान ने इसके लिए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है. मातोश्री लंबे समय तक महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र मे रहा. बाला साहेब ठाकरे ने अपना जीवन यहीं बिताया और उन्हीं की मेहनत और संघर्ष की वजह से राज्य की राजनीति मातोश्री के ही ईर्द-गिर्द घूमती रही.
मानहानि नोटिस में क्या आरोप लगाया गया है?
मानहानि नोटिस में सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख के कुछ बयानों को लेकर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इन बयानों से उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. इसी वजह से उन्होंने दोनों नेताओं से बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है. नोटिस में 500 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग भी की गई है. फिलहाल इस नोटिस पर दोनों नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Advertisement
कौन थी दिशा सालियान?
अब पूरे मामले की बात करें तो दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हुई थी. शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था और कहा था कि जांच के दौरान हत्या या किसी साजिश के पर्याप्त सबूत नहीं मिले. हालांकि, दिशा के पिता सतीश सालियान लगातार इस निष्कर्ष पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की और मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट तक ले गए.
ये भी पढ़ें: निठारी कांड से बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला शव, 13 मामलों में सुनाई गई थी सजा
Advertisement
क्या है दिशा सालियान से जुड़ा मामला?
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच के कई पहलुओं पर सवाल उठे. अदालत ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, पंचनामा और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत जांच से जुड़े रिकॉर्ड पर गौर किया. इसके बाद अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश के चलते सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली. इस एफआईआर में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती समेत कई नामों को शामिल किया गया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस मामले में आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह दिशा से कभी नहीं मिले और उनका नाम राजनीतिक वजहों से इस मामले में जोड़ा जा रहा है. उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है और कहा है कि जांच एजेंसियों को बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के काम करने दिया जाना चाहिए.