Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली के 5 ख़ूंखार Gangsters ! CM Rekha के साथ मिलकर Shah करेंगे सबका इलाज ?

आज आपको दिल्ली के उन ख़ूंखार अपराधियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक वक़्त पर पुलिस के होश उड़ाये हुए थे, माना जा रहा है एक एक कर अब सबका इलाज होगा।

Loading Ad...
दिल्ली की तिहाड़ जेल में शराब आना, लड़कियां आना और VIP कैदियों को सारी A क्लास सुविधाएं देने वाले खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है। सवाल ये उठ रहे हैं कि ये हाल तो दिल्ली की तिहाड़ का है जो कि सबसे सिक्योर, सबसे Strict मानी जाती है, सोचकर चलिये बंगाल जैसे राज्यों की जेलों में VIP क़ैदियों के साथ क्या होता होगा ? अब जब दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है माना जा रहा है कि तमाम बड़े माफ़ियाओं और गैंगस्टर पर भी लगाम लगाने का खाका पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। आज इस वीडियो मे हम आपको दिल्ली के वो 10 कुख्यात गैंगस्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आम आदमी भी थर थर कांपता था लेकिन माना जा रहा है कि अब इन सभी का एक-एक करके इलाज होना शुरू होगा। कौन हैं ये कुख्यात गैंगस्टर आइये एक एक करके जानते हैं।

लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से तो बच्चा बच्चा वाक़िफ़ है। जेल में बैठे लॉरेंस के गुर्गे कई राज्यों में सक्रिय हैं।  उसके गैंग के लोग कनाडा और दुबई में भी मौजूद हैं।  गैंग के सरग़ना लॉरेंस के साथ 1000 गुर्गे जुड़े हुए हैं जिनमें शार्प शूटर्स, बदमाश, सप्लायर, रेकी करने के लिए भई लोग शामिल हैं।
तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस अपने गैंग को आराम से चला रहा है, इतने आराम से जितना बाहर से भी वो शायद ना चला पाता।इस गैंग का हवाला का पैसा ब्रिटेन और दुबई में लगा है, ऐसी जानकारी है। 31 साल के लॉरेन्स पर 65 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।एक बार तो लॉरेंस पुलिस गिरफ़्त से भी फ़रार हो चुका है।

गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है।गोल्डी कनाडा से गैंग चलाता है गोल्डी बराड़ लॉरेंस गैंग के साथ जुड़ा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला हत्या में भी गोल्डी का नाम सामने आया था।

लॉरेंस बिश्नोई

लगभग दो दशक पहले नीरज बवाना ने क्राइम की दुनिया में कदम रखा था। दिल्ली NCR में ख़ौफ़ का नाम है नीरज रवाना नीरज दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है इसीलिए उसने अपने नाम के साथ बवाना जोड़ा है। नीरज भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और यहीं से अपना गैंग चला रहा है। नीरज का गैंग इस वक़्त दिल्ली का सबसे बड़ा गैंग माना जाता है।

काला जठेड़ी

काला जठेड़ी दिल्ली के चर्चित सागर हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था। काला जठेड़ी का असली नाम संदीप उर्फ़ काला है। वो सोनीपत का रहने वाला है। ये शातिर गैंगस्टर अपना गैंग हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के साथ साथ मुंबई से भी ऑपरेट करता है।ये वही काला जठेड़ी है जिसने रेसलर सुशील कुमार ने खुद को जान से ख़तरा बताया था। एक वक़्त था जब काला जठेड़ी लॉरेंस गैंग का भी मुखिया था। साल 2020 में जठेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

टिल्लू ताजपुरिया 

टिल्लू ताजपुरिया अपने गैंग को दिल्ली और हरियाणा में चलाता है। जिेतेंद्र गोगी की हत्या करवाने के मामले में टिल्लू का नाम सामने आया था। टिल्लू के शूटर वकील की ड्रेस में कोर्ट में पहुंचे थे और मौक़ा देखकर गोगी की हत्या कर दी थी।

बहरहाल, दिल्ली के इन सभी गैंगस्टर्स का इलाज बहुत जल्द होने की उम्मीद है क्योंकि अमित शाह ने हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता के साथ क़ानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी।दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब राजधानी को क्राइम फ्री करने को लेकर काम शुरू हो चुका है. शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद की बैठक हुई. इस दौरान उन्होंने दिल्ली को अपराध मुक्त करने के लिए इंटरस्टेट गैंग और गैंगस्टर के खिलाफ काफी सख्ती से निपटने का निर्देश दिए. देखने वाली बात होगी कि कब तक दिल्ली इन गैंगस्टर्स के ख़ौफ़ से बाहर होती है ?
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...