Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बिहार जाएंगे तो इस अद्भुत वॉटरफॉल को देखना न भूलें, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग

अगर आप आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक समृद्धि के अलावा प्रकृति के करीब कुछ शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो बिहार के वाटरफॉल्स आपकी यात्रा में चार चाँद लगा देंगे। आइए जानते हैं बिहार के एक ऐसे ही मंत्रमुग्ध कर देने वाले खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में।

Representational Image (ChatGPT)
Loading Ad...

बिहार केवल ऐतिहासिक धरोहरों की भूमि ही नहीं है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी एक अनूठा संगम है। जहाँ एक ओर ये राज्य हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का पावन संगम स्थल माना जाता है, वहीं दूसरी ओर यहाँ का समृद्ध लोक जीवन, फेमस मधुबनी पेंटिंग और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य हर साल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। 

अगर आप आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक समृद्धि के अलावा प्रकृति के करीब कुछ शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो बिहार के वाटरफॉल्स आपकी यात्रा में चार चाँद लगा देंगे। आइए जानते हैं बिहार के एक ऐसे ही मंत्रमुग्ध कर देने वाले खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में। 

माँ टुटला भवानी वॉटरफॉल 

Loading Ad...

प्रकृति प्रेमियों को अगर झरने, जंगल और पहाड़ियों का लुत्फ उठाना उठाना है, तो बिहार का रोहतास जिला आपकी बकेट लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए। यहाँ स्थित माँ टुटला भवानी वॉटरफॉल घूमने जाएंगे तो आपको मनमोहक और अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा मानो आप बिहार में नहीं, बल्कि दक्षिण भारत या केरल की खूबसूरत वादियों के बीच खड़े हैं। 

Loading Ad...

ये वॉटरफॉल सासाराम शहर के पास स्थित है जिसकी दूरी यहाँ से लगभग 30 किमी है। ये सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, इस जगह का धार्मिक महत्व भी है। जो भी श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने आते हैं वो इस वॉटरफॉल को देखने भी ज़रूर जाते हैं। आपको बता दें, ये वॉटरफॉल दो विशाल पहाड़ियों के बीच से अपना रास्ता बनाते हुए लगभग 200 मीटर की ऊँचाई से नीचे घाटी में गिरता है। 

यहाँ जाने के लिए लगती है टिकट 

Loading Ad...

टुटला भवानी वॉटरफॉल को देखने के लिए टिकट लेनी पड़ती है। यहाँ प्रवेश के लिए ₹30 प्रति व्यक्ति का टिकट शुल्क देना होता है। बिना टिकट के आप यहाँ एंट्री नहीं ले सकते। वॉटरफॉल जाते समय सामान्य चप्पल या फ्लैट जूते पहनने से बचें और अच्छी ग्रिप वाले शूज़ ही पहनें ताकि आस पास होने वाली फिसलन से बचें। 

यह भी पढ़ें

इस वॉटरफॉल के अलावा आप यहाँ शेर शाह सूरी मकबरा- हिंदुस्तान, तारा चंडी मंदिर और नेहरू पार्क भी घूम सकते हैं। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...