Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवाली पर Nissan ने खोला ऑफर्स का पिटारा, Magnite और Gravite के साथ मिलेगी फ्री CNG किट

Nissan Best Offer: इस बार Nissan ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जो नई कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी खास हो सकता है. कंपनी अपनी दो गाड़ियों पर फ्री CNG किट देने का ऑफर लेकर आई है. यानी अब ग्राहकों को अलग से CNG किट लगवाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Image Source: Canva Representative Image)
Loading Ad...

Car Best Offer: दिवाली का त्योहार आते ही कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर लेकर आती हैं. कोई कार की कीमत पर छूट देता है तो कोई फ्री एक्सेसरीज और दूसरे फायदे देता है. लेकिन इस बार Nissan ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जो नई कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी खास हो सकता है. कंपनी अपनी दो गाड़ियों पर फ्री CNG किट देने का ऑफर लेकर आई है. यानी अब ग्राहकों को अलग से CNG किट लगवाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Nissan Magnite और Gravite पर मिल रही फ्री CNG किट

Nissan का यह खास दिवाली ऑफर Magnite SUV और Gravite 7-सीटर MPV पर दिया जा रहा है. कंपनी इन गाड़ियों के चुनिंदा वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री में गवर्नमेंट अप्रूव्ड CNG रेट्रोफिटमेंट किट दे रही है. इस ऑफर की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 बताई गई है.

Loading Ad...

आमतौर पर Nissan Magnite में CNG किट लगवाने के लिए करीब 75 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं...वहीं Gravite में इसका खर्च लगभग 86 हजार रुपये तक पहुंच जाता है..लेकिन इस फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी खुद यह खर्च उठा रही है.. ऐसे में Magnite खरीदने वालों को करीब 74,999 रुपये और Gravite खरीदने वालों को 85,999 रुपये तक का फायदा मिल सकता है..

Loading Ad...

कितनी है दोनों कारों की शुरुआती कीमत?

कीमत की बात करें तो Nissan Magnite की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये बताई गई है., वहीं 7-सीटर Nissan Gravite की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है. कम बजट में फैमिली कार खरीदने वालों के लिए यह ऑफर आकर्षक हो सकता है, क्योंकि कार के साथ CNG का विकल्प भी मिल रहा है.

Loading Ad...

कार-बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव! IRDAI ने बदले मोटर इंश्योरेंस के नियम, अब मिलेंगे 4 तरह के कवर

CNG किट के साथ मिलेगी 3 साल की वारंटी

कई लोग बाहर से CNG किट लगवाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें कार की वारंटी और इंजन की सुरक्षा की चिंता रहती है. लेकिन Nissan के इस ऑफर में ग्राहकों को गवर्नमेंट अप्रूव्ड CNG रेट्रोफिटमेंट किट के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी दी जा रही है. इससे ग्राहकों को किट की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त भरोसा मिल सकता है.

Loading Ad...

इन वेरिएंट्स पर नहीं मिलेगा ऑफर

ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी का यह ऑफर सभी वेरिएंट्स पर लागू नहीं है. Magnite के Visia MT, Visia EZ-Shift और Visia+ MT वेरिएंट पर फ्री CNG किट का फायदा नहीं मिलेगा. इसलिए कार खरीदने से पहले डीलरशिप पर अपने पसंदीदा वेरिएंट की पूरी जानकारी जरूर लें.

16 नवंबर से पहले उठाएं ऑफर का फायदा

Loading Ad...

आज के समय में पेट्रोल पर होने वाला खर्च हर परिवार के बजट को प्रभावित करता है. ऐसे में CNG का विकल्प रोजाना कार चलाने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर आप भी इस दिवाली नई फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Nissan के इस ऑफर पर जरूर विचार कर सकते हैं. हालांकि, बुकिंग से पहले ऑफर की शर्तें, उपलब्ध वेरिएंट और अपने शहर में इसकी उपलब्धता डीलर से जरूर कन्फर्म कर लें...

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...