Advertisement
दिवाली पर कार कंपनियों का बड़ा ऑफर, Honda City से Hyundai Verna तक मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Best Car Offer: Honda से लेकर Hyundai और Volkswagen तक अपनी पॉपुलर कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे फायदे दे रही हैं... इन ऑफर्स के तहत ग्राहक अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.. आइए जानते हैं किन कारों पर कितनी छूट मिल रही है.
Advertisement
Best Car Offer: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है....फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई हैं... खास बात यह है कि इस बार सेडान कार खरीदने वालों को भी अच्छी-खासी छूट मिल रही है...Honda से लेकर Hyundai और Volkswagen तक अपनी पॉपुलर कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे फायदे दे रही हैं... इन ऑफर्स के तहत ग्राहक अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.. आइए जानते हैं किन कारों पर कितनी छूट मिल रही है.
1. Honda City पर सबसे ज्यादा छूट
दिवाली के मौके पर Honda City खरीदने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। कंपनी इसके पेट्रोल मॉडल पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है.. इसमें 60,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और अन्य लॉयल्टी व कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं.. इसके अलावा सभी वेरिएंट के साथ 19,000 रुपये की कीमत वाला डैशकैम भी मुफ्त दिया जा रहा है... इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख से 17.44 लाख रुपये तक है.
Advertisement
दिवाली पर घर लाएं नई इलेक्ट्रिक SUV, इन 6 कारों पर मिल रहे लाखों रुपये के फायदे
Advertisement
2. Volkswagen Virtus पर 80 हजार की बचत
Volkswagen Virtus खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों को भी अच्छा मौका मिल रहा है... कंपनी इस कार पर 80,000 रुपये तक के फायदे दे रही है... इसमें 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है... इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख से 19.20 लाख रुपये तक है.
Advertisement
3. Hyundai Verna पर भी शानदार ऑफर
Hyundai की लोकप्रिय सेडान Verna पर दिवाली के दौरान 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं...इसमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है..... इसके अलावा ग्राहक 25,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस या 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं... इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
4. Honda Amaze पर 43 हजार तक की छूट
Advertisement
कम बजट में सेडान खरीदने वालों के लिए Honda Amaze अच्छा विकल्प हो सकती है... कंपनी इस कार पर 43,000 रुपये तक के फायदे दे रही है... इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं...इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख से 10 लाख रुपये तक है.
5. Hyundai Aura पर भी मिल रहा ऑफर
Hyundai Aura के पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल पर छूट मिल रही है...इसके CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक और पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है... इसके अलावा स्क्रैपेज और रूरल ऑफर का फायदा भी मिल सकता है.
Advertisement
किस कार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
यह भी पढ़ें
अगर सबसे ज्यादा डिस्काउंट की बात करें तो Honda City इस लिस्ट में पहले नंबर पर है...इस पर 1.25 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है... वहीं, कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए Honda Amaze और Hyundai Aura के ऑफर्स भी आकर्षक हैं...ध्यान रखें कि ये बेनिफिट्स शहर, डीलरशिप, वेरिएंट और ऑफर की शर्तों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से पूरी जानकारी जरूर लें...