Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Tata को बड़ा झटका! इस Electric SUV ने Punch EV को पछाड़कर मारी बाजी

Electric Cars: महिंद्रा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S ने टाटा की लोकप्रिय पंच EV को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में महिंद्रा XEV 9S की 4,508 यूनिट्स डीलरों तक पहुंचीं, जबकि टाटा पंच EV की 4,430 यूनिट्स बिकीं.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Electric Cars: भारत मेइलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब ग्राहक सिर्फ छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कारों तक सीमित नहीं हैं. अगस्त के बिक्री आंकड़े इसका बड़ा उदाहरण हैं.महिंद्रा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S ने टाटा की लोकप्रिय पंच EV को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में महिंद्रा XEV 9S की 4,508 यूनिट्स डीलरों तक पहुंचीं, जबकि टाटा पंच EV की 4,430 यूनिट्स बिकीं. यानी दोनों के बीच सिर्फ 78 यूनिट्स का अंतर रहा. खास बात यह है कि एक प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV का बजट सेगमेंट की लोकप्रिय EV से आगे निकलना भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद को दिखाता है.

Mahindra XEV 9S की बढ़ी डिमांड

महिंद्रा XEV 9S की मांग पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. जुलाई की तुलना में अगस्त में इसके डिस्पैच में करीब 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को 59kWh, 70kWh और 79kWh के तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश करती है. अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 521 किलोमीटर से 679 किलोमीटर तक बताई गई है. करीब 20.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस 7-सीटर SUV में बड़ा केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं.

Loading Ad...

Punch EV पीछे जरूर हुई, लेकिन मांग मजबूत

Loading Ad...

टाटा पंच EV इस बार पहले स्थान से दूसरे स्थान पर जरूर खिसक गई है, लेकिन इसकी बिक्री अभी भी काफी मजबूत है. अगस्त में इसकी 4,430 यूनिट्स बिकीं.. खास बात यह है कि पिछले साल अगस्त के मुकाबले इसकी बिक्री तीन गुना से भी ज्यादा रही. करीब 9.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली पंच EV अपने छोटे आकार, शहर में आसान ड्राइविंग और 365 किलोमीटर तक की वास्तविक रेंज के चलते ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है. खासकर रोजाना शहर में आने-जाने वालों के लिए यह एक व्यावहारिक इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है.

Maruti Suzuki का बड़ा ग्रीन व्हीकल प्लान, CNG ऑटोमैटिक कारों से बढ़ी उम्मीद

Loading Ad...

Tata का दबदबा अभी भी बरकरार

अगर अलग-अलग मॉडल की बात करें तो महिंद्रा XEV 9S ने अगस्त में बाजी मार ली, लेकिन पूरी कंपनी के इलेक्ट्रिक कार कारोबार में टाटा मोटर्स अभी भी मजबूत स्थिति में है। अगस्त की टॉप-10 इलेक्ट्रिक कारों की सूची में टाटा के पांच मॉडल शामिल रहे. नेक्सॉन EV 3,975 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही. इसके अलावा हैरियर EV की 2,103, सिएरा EV की 1,930 और टियागो EV की 1,730 यूनिट्स बिकीं. इन आंकड़ों को मिलाकर टाटा के इन पांच मॉडलों की कुल बिक्री 14,168 यूनिट्स रही.

EV बाजार में बढ़ रहा मुकाबला

Loading Ad...

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार अब तेजी से बड़ा हो रहा है. अगस्त में देश में कुल 36,593 इलेक्ट्रिक कारों की थोक आपूर्ति दर्ज की गई, जो पिछले साल की तुलना में करीब 85 प्रतिशत अधिक है.. एमजी विंडसर EV ने 3,705 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि विनफास्ट ने 1,901 यूनिट्स के साथ टॉप-10 में जगह बनाई. साफ है कि अब ग्राहकों के पास इलेक्ट्रिक कारों के कई विकल्प मौजूद हैं और कंपनियों के बीच मुकाबला भी लगातार दिलचस्प होता जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...