तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर.. शुरुआती रुझानों में TVK 'विजय' की बड़ी जीत, सत्तारूढ़ DMK का सूपड़ा साफ़
Tamil Nadu VidhanSabha Election Result: रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है..विजय ने युवाओं के लिए भी किए कई बड़े काम, जिससे उनका जितना तय ही है...
Follow Us:
Tamil Nadu VidhanSabha Election Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत दिए हैं.. रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है..विजय ने युवाओं के लिए भी किए कई बड़े काम, जिससे उनका जितना तय ही है...
सत्तारूढ़ एमडीके का गिरता ग्राफ
वहीं, सत्तारूढ़ एमडीके के लिए यह रुझान निराशाजनक हैं.. शुरुआती रुझानों में पार्टी एडीएमके से भी नीचे खिसक गई है, जो चुनावी प्रतिस्पर्धा में अब तक पीछे नजर आ रही है.
टीवीके के नेतृत्व में राजनीतिक बदलाव का संकेत
भारतीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक के रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके 62 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. BJP की सहयोगी एडीएमके दूसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 51 सीटों पर बढ़त हासिल की है. वहीं, एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है.
मतगणना प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम
तमिलनाडु में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी. पहले आधे घंटे पोस्टल बैलेट के वोट गिने गए और फिर 8.30 बजे से ईवीएम से गिनती शुरू हुई. मतगणना के बीच टीवीके के चुनाव प्रचार प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन लोयोला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे और जीत का निशान दिखाने के बाद अंदर चले गए.
डीएमके के नेताओं का बयान
डीएमके की पूर्व सांसद कनिमोझी एनवीएन सोमू ने कहा, "हम बस अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि असल में क्या होने वाला है."
मतदान और सुरक्षा इंतजाम
234 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, कुल 4.8 करोड़ वोट डाले गए और मतदान प्रतिशत 85.1 प्रतिशत रहा. तमिलनाडु में पिछले चार विधानसभा चुनावों में पहली बार 2026 में मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही है.
मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
सोमवार को डाक मतपत्रों समेत सभी 75,064 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती पूरे राज्य में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर हो रही है. लगभग 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और मतगणना केंद्रों व हॉलों में प्रवेश की अनुमति प्राप्त सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए क्यूआर कोड-आधारित फोटो पहचान पत्र अनिवार्य हैं.
यह भी पढ़ें
INPUT -IANS
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें