खेल
24 Oct, 2025
01:07 AM
INDW vs NZW: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, मंधाना और प्रतिका ने जड़ा तूफानी शतक
भारत ने स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन की साझेदारी और जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी की बदौलत बारिश से प्रभावित मैच में 49 ओवरों में 3 विकेट खोकर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. उसके बाद बारिश के चलते मैच को 44 ओवर का कर दिया गया और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 325 रनों का टारगेट मिला.