न्यूज
18 Aug, 2025
10:21 AM
फुटबॉल से लेकर बॉक्सिंग तक... चीन ने कराया रोबोट ओलंपिक, 16 देशों ने लिया हिस्सा
चीन ने हाल ही में पहला रोबोट ओलंपिक्स आयोजित किया, जिसमें फुटबॉल, बॉक्सिंग और दौड़ जैसी स्पर्धाओं में 16 देशों के ह्यूमेनॉइड रोबोट्स ने हिस्सा लिया. कई रोबोट्स ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, तो कुछ बार संतुलन खोकर गिर गए, जिससे रोमांच और हँसी दोनों पैदा हुई. यह प्रतियोगिता दिखाती है कि भविष्य में रोबोटिक्स किस हद तक खेल और तकनीक की दुनिया में कदम रख सकता है, लेकिन अभी भी मानव हस्तक्षेप की जरूरत बनी हुई है.