Navratri 2026: नवरात्रि में बड़ा बदलाव, VIP दर्शन बंद, व्यवस्था होगी बेहतर, आम भक्तों को मिलेगा पूरा मौका
Navratri 2026: दूर-दूर से लोग माँ के दर्शन के लिए आते हैं, कोई मन्नत लेकर, तो कोई धन्यवाद देने. इस बार भी 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मेला लग रहा है, लेकिन इस बार प्रशासन ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जो सीधे श्रद्धालुओं के अनुभव से जुड़े हैं.
Follow Us:
Navratri VIP Darshan Banned: माँ शारदा देवी मंदिर में लगने वाला चैत्र नवरात्रि मेला हर साल मध्यप्रदेश के मैहर (Maihar) जिले में स्थित त्रिकूट पर्वत पर लगता है .आस्था, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम होता है. दूर-दूर से लोग माँ के दर्शन के लिए आते हैं, कोई मन्नत लेकर, तो कोई धन्यवाद देने. इस बार भी 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मेला लग रहा है, लेकिन इस बार प्रशासन ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जो सीधे श्रद्धालुओं के अनुभव से जुड़े हैं...
VIP दर्शन बंद - सबके लिए एक जैसी लाइन
इस बार सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला फैसला है VIP दर्शन को पूरी तरह बंद करना. यानी अब कोई भी चाहे वह बड़ा नेता हो, अधिकारी हो या कोई खास मेहमान, सीधे अंदर जाकर दर्शन नहीं कर पाएगा. अक्सर हम सुनते हैं कि “VIP आ गए, लाइन रोक दी गई” लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. हर व्यक्ति, चाहे वह कोई भी हो, आम श्रद्धालु की तरह कतार में खड़ा होकर ही माँ के दर्शन करेगा. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि किसी को भी यह महसूस न हो कि उसके साथ भेदभाव हो रहा है. भीड़ भी बहुत ज्यादा होती है, इसलिए सबको बराबरी का मौका देना ही सबसे बेहतर तरीका माना गया.
एक छोटी सी अपील - “हम सब पहले भक्त हैं”
मंदिर समिति ने खास तौर पर जनप्रतिनिधियों और खास लोगों से एक दिल से निकली अपील की हैं. कृपया VIP सुविधा की मांग न करें.
यह अपील सिर्फ नियम नहीं, बल्कि एक भावना है. जब हम मंदिर जाते हैं, तो हमारी पहचान सिर्फ एक “भक्त” की होती है. इस बार प्रशासन चाहता है कि यह भावना सच में दिखे हर कोई एक ही लाइन में, एक ही धैर्य के साथ माँ के दर्शन करे.
सुरक्षा और ट्रैफिक - पहले से ज्यादा तैयारी
लाखों लोगों की भीड़ को संभालना आसान नहीं होता. इसलिए इस बार सुरक्षा और यातायात पर खास ध्यान दिया जा रहा है. सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल, मंदिर परिसर में सुरक्षा, और दर्शन की व्यवस्था हर चीज को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। ताकि कोई भी श्रद्धालु परेशान न हो और सब कुछ व्यवस्थित तरीके से चलता रहे.
मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक
यह भी पढ़ें
नवरात्रि के दौरान मैहर शहर में एक और बड़ा फैसला लिया गया है 19 मार्च से 27 मार्च तक मांस, मछली और अंडे की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.यह फैसला सिर्फ नियम के तौर पर नहीं, बल्कि धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. माँ शारदा धाम की पवित्रता बनी रहे और पूरे शहर में एक धार्मिक माहौल बना रहे यही इसका उद्देश्य है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें