×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार आयोजन, बड़े पैमाने पर रोजेदारों ने शिरकत की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग स्थित 'नेक संवाद' कक्ष में पवित्र रमजान के अवसर पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया.

Author
18 Mar 2026
( Updated: 18 Mar 2026
08:54 PM )
नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार आयोजन, बड़े पैमाने पर रोजेदारों ने शिरकत की
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के 'नेक संवाद' में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया. बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की. 

बिहार मुख्यमंत्री आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं.

बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

मुख्यमंत्री ने आगंतुक अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील कुमार, मंत्री मो. जमा खान, मंत्री संजय कुमार सिंह, संतोष सुमन, रामकृपाल यादव सहित कई मंत्रीगण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई विधायक, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए.

Advertisement

हर साल करते है मुख्यमंत्री इफ्तार का आयोजन

इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री हर साल इफ्तार का आयोजन करते रहे हैं. इस साल भी उन्होंने इसका आयोजन किया है. ये तो अच्छी बात है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो अल्पसंख्यकों के प्रति या उनके कल्याण के प्रति जो भावना और संकल्प रहा है, यह सूबे और मुल्क के अल्पसंख्यक जानते हैं."

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक भावनाओं से नहीं चलती है. राजनीति की अपनी गति होती है. राजनीति को भावनाओं से नहीं जोड़ना चाहिए. बता दें कि मंगलवार को जदयू के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था. इससे पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा भी इफ्तार का आयोजन किया गया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें