हाई ब्लड प्रेशर से राहत तक, क्यों जरूरी हैं खरबूजे के बीज?
स्वस्थ जीवनशैली के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बड़े फायदे दे सकते हैं. इन्हीं आसान और असरदार बदलावों में एक है खरबूजे के बीजों को डाइट में शामिल करना. पोषक तत्वों से भरपूर ये छोटे-छोटे बीज सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं.
Follow Us:
स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट आहार में पोषक तत्वों से भरपूर 'खरबूजे के बीजों' को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसके सेवन से सेहत को एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं.
पोषक तत्वों का खजाना
नेशनल हेल्थ मिशन पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों के बारे में जानकारी देते हुए सेवन की सलाह देता है. खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं. ये बीज इम्युनिटी बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद उपयोगी हैं. स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन्हें अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर सकते हैं.
इम्युनिटी को बनाएं मजबूत
विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में खरबूजे के बीज खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. ये प्राकृतिक रूप से उपलब्ध और सस्ता सुपरफूड हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान देते हैं.
ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजे के बीज सेहत का प्राकृतिक खजाना माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है. फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन तंत्र को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. साथ ही, इनमें मौजूद कई विटामिन और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं.
पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त
खरबूजे के बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है, यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हैं. ये शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करते हैं. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं. इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है.
बाल और नाखून होंगे मजबूत
बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद भी ये फायदेमंद है. इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और नाखूनों की सेहत सुधारते हैं.
ऐसे करें डाइट में शामिल
खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करना बहुत आसान है. इन्हें हल्का भूनकर नमक या मसालों के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है या सलाद, दही या सुबह के नाश्ते में भी मिलाया जा सकता है. कई लोग इन्हें चाय या दूध के साथ भी इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें