×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Reel के चक्कर में जेब होगी खाली! इस एक्सप्रेसवे पर रील बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना! जानें नियम

Delhi–Dehradun Expressway: रील बनाना, वीडियो शूट करना ये सब अब लोगों की रोजमर्रा की आदत बन गई है. लेकिन कई बार लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में ये भूल जाते है कि उनकी एक छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है. खासकर सड़कों पर, जहां एक सेकंड कि गलती बह जानलेवा साबित हो सकती है.

Author
18 Apr 2026
( Updated: 18 Apr 2026
01:00 PM )
Reel के चक्कर में जेब होगी खाली! इस एक्सप्रेसवे पर रील बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना! जानें नियम
Image Source: PM Modi X post
Advertisement

Delhi–Dehradun Expressway: आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर दिखना चाहता हैं. रील बनाना, वीडियो शूट करना ये सब अब लोगों की रोजमर्रा की आदत बन गई है. लेकिन कई बार लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में ये भूल जाते है कि उनकी एक छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है. खासकर सड़कों पर, जहां एक सेकंड कि गलती बह जानलेवा साबित हो सकती है.

एक्सप्रेसवे पर रील बनाना क्यों है खतरनाक?

Delhi–Dehradun Expressway जैसे हाई-स्पीड रोड्स पर गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं. यहां सब कुछ इस तरह डिजाइन किया जाता है कि सफर तेज और सुरक्षित रहे. लेकिन जब कोई बीच सड़क पर गाड़ी रोककर या गाड़ी से बाहर निकलकर वीडियो बनाने लगता है, तो वह सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि बाकी लोगों की जान भी खतरे में डाल देता है।वहीं, अगर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी को अचानक कोई खड़ा मिल जाए, तो क्या हो सकता है? यही वजह है कि ऐसे एक्सप्रेसवे पर नियम बहुत सख्त होते हैं.

एक लापरवाही और तुरंत कार्रवाई

Advertisement

हाल ही में इसी एक्सप्रेसवे पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया.कुछ युवक एक SUV से स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई. जांच के बाद गाड़ी मालिक पर 6,000 रुपये का चालान कर दिया गया.यह सिर्फ एक चालान नहीं, बल्कि एक साफ संदेश है, अब ऐसी हरकतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

नया एक्सप्रेसवे, नई जिम्मेदारी

इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हाल ही में Narendra Modi ने किया है. इसे खास तौर पर तेज, आसान और सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार किया गया है. लेकिन जितनी अच्छी सड़क, उतनी ही ज्यादा जिम्मेदारी भी. यहां अगर कोई लापरवाही करता है, तो उसका असर कई लोगों पर पड़ सकता है.

Advertisement

पहले से लागू हैं कई सख्त नियम

इस रोड पर पहले ही कुछ वाहनों पर रोक लगाई गई है, जैसे बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और धीमी गति वाले वाहन. इसका मकसद साफ है कि ट्रैफिक स्मूथ चले और दुर्घटनाएं कम हों. ऐसे में अगर कोई जानबूझकर स्टंट करता है या वीडियो बनाने के लिए नियम तोड़ता है, तो वह पूरे सिस्टम के लिए खतरा बन जाता है.

जेब पर भारी पड़ सकता है शौक

अगर कोई एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए गाड़ी रोकता है या ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. आम तौर पर 5,000 से 10,000 रुपये तक का चालान लग सकता है. इतना ही नहीं, अगर मामला गंभीर हुआ तो लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है. यानी कुछ मिनट की वीडियो के लिए बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

पुलिस की साफ चेतावनी

Advertisement

इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि एक्सप्रेसवे पर स्टंट या रील बनाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनका कहना है कि सड़क कोई शूटिंग स्पॉट नहीं है,यहां हर किसी की सुरक्षा सबसे जरूरी है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें