Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे? शहबाज शरीफ से भारतीय पत्रकारों ने पूछा तीखा सवाल, नजर झुकाए चुपचाप निकल गए पाक PM

UNGA में शहबाज शरीफ से भारतीय पत्रकारों ने आतंकवाद और हाफिज सईद पर दो सीधे सवाल पूछे, लेकिन पाकिस्तानी पीएम दोनों बार बिना जवाब दिए वहां से निकल गए.

Image Source: IANS
Loading Ad...

अगर आप आतंकवाद को पनाह देकर उसकी मदद करेंगे, तो कभी न कभी आपको बेनकाब होना ही पड़ेगा. ऐसा ही कुछ वाकया उस वक्त देखने को मिला, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ न्यूयॉर्क पहुंचे. इस दौरान उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. दरअसल, भारतीय पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सीधे सवाल पूछे. शहबाज शरीफ से दो बार सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधकर वहां से निकल गए.

आतंकवादियों को पनाह देने पर पूछा सवाल

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश करते समय भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई के पत्रकार ने शहबाज शरीफ से पूछा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेगा. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और बिना प्रतिक्रिया दिए आगे निकल गए. बाद में जब वह यूएन मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे, तब उनसे दोबारा सवाल किया गया कि लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाया जाएगा. इस बार भी शहबाज शरीफ ने चुप्पी साधे रखी और अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए.

Loading Ad...

हाफिज सईद पर भारत का क्या आरोप है?

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और भारत में नामित आतंकवादी है. 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मामले में भी वह भारत का वांछित आरोपी है. इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी पूरक चार्जशीट में हाफिज सईद को आरोपी नंबर 8 बनाया गया है. एनआईए ने आरोप लगाया है कि इस हमले की साजिश में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव शामिल थे.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: 'तबाह रनवे को जीत मानते हो तो जश्न मनाओ...', UN महासभा में भारत ने पाकिस्तान के दावे की खोल दी पोल

भारत ने UN में भी पाकिस्तान को घेरा

शहबाज शरीफ से सवाल-जवाब की इस घटना से एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने भी पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला था. भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान से कहा कि उसे दूसरों की क्षेत्रीय संप्रभुता पर नजर रखने या आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपने लोगों के विकास और आर्थिक चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने पाकिस्तान की कर्ज पर निर्भर अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया.

Loading Ad...

PoK और मानवाधिकारों का मुद्दा

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया. क्षितिज त्यागी ने वहां नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारियों और जरूरी सामान की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया. भारत का आरोप रहा कि पाकिस्तान इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दूसरे मामलों को उठाता है.

यह भी पढ़े: 'इस नौटंकी से नहीं चुकेगा कर्जा', UN में भारत ने पाकिस्तान की उधेड़ी बखिया, कहा-अपने लोग और इकोनॉमी पर ध्यान दो

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस पूरे घटनाक्रम में एक तरफ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर शहबाज शरीफ से आतंकवाद और हाफिज सईद पर सीधे सवाल पूछे गए, तो दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद और आर्थिक हालात को लेकर सवाल उठाए. दोनों घटनाओं ने संयुक्त राष्ट्र में भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तीखे मतभेदों को एक बार फिर सामने ला दिया.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...