Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

US Midterm Election Results: ईरान जंग का असर… मिडटर्म चुनावों में ट्रंप को बड़ा झटका, दोनों सदनों में करारी हार

नतीजों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया है. उन्होंने माना कि ईरान जंग का असर मिडटर्म चुनाव पर पड़ा है.

Image Source- IANS Via Xinhua
Loading Ad...

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को करारी हार मिली है. जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है. डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें अपने नाम की हैं. 

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव ऐसे समय में हुए जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है. ऐसे में ट्रंप की हार की एक वजह ईरान जंग भी मानी जा रही है. नतीजों की खास बात ये रही कि डेमोक्रेट्स ने उन राज्यों में भी जीत दर्ज की है जहां लंबे समय से रिपब्लिकन का दबदबा रहा है. इनमें टेक्सास, साउथ कैरोलिना और नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्य शामिल हैं. इसके साथ-साथ  जॉर्जिया और न्यू हैम्पशायर में भी ट्रंप के उम्मीदवार हार गए. 

ट्रंप पर क्या होगा हार का असर? 

Loading Ad...

नतीजों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया है. उन्होंने माना कि ईरान जंग का असर मिडटर्म चुनाव पर पड़ा है. उन्होंने युद्ध की वजह से बढ़ी महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को भी इसकी वजह बतचाया. ट्रंप ने कहा, लोग नाराथ थे, उन्हें ईंधन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना पसंद नहीं आया. 

Loading Ad...

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में ईरान पर संभावित हमले को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका को कुछ बड़ा करना होगा. इसमें ईरान पर जोरदार हमला भी शामिल हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- US मिडटर्म इलेक्शन में भारतवंशियों का डंका, पिया डंडिया ने ट्रंप के 'गढ़' में दी पटखनी, सुहास सुब्रमण्यम-अरुणा मिलर भी जीते

Loading Ad...

वहीं, इस बड़ी हार के बाद ट्रंप से जो सबसे बड़ी पावर छिन गई है वो ये है कि अब वे अकेले कोई मनमाना फैसला नहीं ले पाएंगे. किसी भी बिल को अपनी मर्जी से पास नहीं करवा पाएंगे. सुपर पावर राष्ट्रपति से पावरलेस प्रेसिडेंट बन गए हैं जो उनके राजनीतिक प्रभाव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि एक बात ये भी है कि पिछले 21 मिडटर्म चुनावों में सत्ताधारी पार्टी 19 बार हारी है. केवल दो ही चुनावों में जीत मिली. 1998 बिल क्लिंटन और 2002 में जॉर्ज बुश की पार्टियों को मिडटर्म चुनावों में जीत मिली थी. 

मिडटर्म चुनावों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. एरिजोना में 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' (प्रतिनिधि सभा) के एक अहम मुकाबले में डेमोक्रेट डॉ. अमीश शाह आगे रहे जबकि दो प्रमुख भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन - विवेक रामास्वामी और सरिता कोमाटिरेड्डी अपने चुनाव हार गए.  

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

विजेताओं में फ्लोरिडा से पिया दांडिया, वर्जीनिया से सुहास सुब्रमण्यम, वाशिंगटन से प्रमिला जयपाल, कैलिफोर्निया से रो खन्ना और मैरीलैंड से लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर शामिल हैं. कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने राज्य विधायी चुनावों में जीत हासिल की, जबकि कुछ अन्य उम्मीदवार देर रात तक जारी मतगणना में काफी आगे चल रहे थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...