Advertisement

Loading Ad...

'न मैं गिड़गिड़ाई, न इटली कभी झुका...' G7 से लौटते ही ट्रंप ने ऐसा क्या कर दिया? बुरी तरह भड़क गईं जॉर्जिया मेलोनी

ट्रंप ने दावा किया था कि G7 समिट के दौरान मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए भीख मांगी, मिन्नतें की, इसके बाद वह उनकी खुशी के लिए फोटो खिंचवाने को तैयार हो गए थे.

Image Source- Xinhua via IANS
Loading Ad...

Giorgia Meloni Angry on Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और बयानबाजियों के चलते उनके साथी किनारा कर रहे हैं. इस लिस्ट में यूं तो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम पहले ही आ चुका था, लेकिन G7 के बाद दोनों के बीच नरमी के संकेत दिखे थे, लेकिन इस इवेंट के तुरंत बाद ही ट्रंप ने फिर कुछ ऐसा कर दिया कि वह भी बुरी तरह भड़क गईं. 

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि G7 समिट के दौरान मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए भीख मांगी, मिन्नतें की, इसके बाद वह उनकी खुशी के लिए फोटो खिंचवाने को तैयार हो गए थे. ट्रंप ने बकायदा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बात कही. जिस पर इटली की प्रधानमंत्री बुरी तरह भड़क गईं हैं. उन्होंने न केवल इसका जवाब दिया बल्कि अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया. 

मेलोनी ने ट्रंप को क्या जवाब दिया? 

Loading Ad...

मेलोनी ने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह ‘मनगढ़त कहानी’ करार दिया. उन्होंने कहा, यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है.

Loading Ad...

मेलोनी ने ट्रंप के बयान को तथ्यों से कोसों दूर बताया. उन्होंने कहा, 

‘कुछ बातों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी होता है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं. सच कहूं तो मैं बेहद हैरान और स्तब्ध हूं. उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं.’

Loading Ad...

उन्होंने ट्रंप को इटैलियन प्राइड की याद दिलाते हुए साफ किया कि इटली और इटली के लोग न भीख मांगते हैं और न गिड़गिड़ाते हैं. यहां तो बात महज एक तस्वीर की थी. 

Loading Ad...

इटली के मंत्री ने रद्द की अमेरिकी यात्रा

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी फिर बढ़ गई. इटली सरकार के सीनियर मंत्री का तय अमेरिका दौरा रद्द हो गया. दरअसल, इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी इसी वीक अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन इटली सरकार ने मेलोनी पर ट्रंप की इस टिप्पणी को गंभीर और अपमानजनक माना है और दौरा रद्द कर दिया. 

ट्रंप ने मेलोनी पर क्या कहा था? 

Loading Ad...

फ्रांस में हुए G7 समिट के बाद अमेरिका और इटली के रिश्तों में सुधार के संकेत दिखे ही थे कि ट्रंप ने इटली के ही चैनल La7 को दिए एक इंटरव्यू दिया. जिसमें दावा किया कि प्रधानमंत्री मेलोनी इस बात से काफी खुश थीं कि ट्रंप ने उनसे बात की. उन्होंने कहा, ‘शायद वह खुश हैं कि मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की ज़रूरत नहीं थी.’ 

ट्रंप ने आगे दावा किया कि मेलोनी ने उनके साथ एक फ़ोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की थी. उन्होंने आगे कहा, ‘वह (मेलोनी) मेरे साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं. मैं फ़ोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया.’

यह भी पढ़ें- 'कश्मीर हमारा है, था और रहेगा' कौन हैं अनुपमा सिंह? जिन्होंने UN में पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई, PoK पर खोली पोल

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ट्रंप के इस दावे के बाद मेलोनी बुरी तरह भड़क गईं और वीडियो जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति को लताड़ लगा दी. इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका-इटली के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...