Advertisement
सीमा पार भी जान बचाता है भारत...20 ईरानियों को मौत के मुंह से निकाल लाई भारतीय नौसेना, ईरान बोला-थैंक्यू इंडिया
बीच समंदर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 20 ईरानियों को मौत के मुंह से निकालने वाली भारतीय नौसेना के जज्बे को दुनिया सलाम कर रही है. ईरान ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रोफेशनलिज्म और साहस और कॉर्डिनेशन की तारीफ की है.
Advertisement
सिर्फ देश में नहीं, समंदर पार भी भारत का डंका बजता है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है भारतीय नौसेना का वो बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन, जिसमें भारतीय नौसेना ने 20 ईरानी सेलर्स को मौत के मुंह से बचा लिया. इस पर ईरान ने इंडिया को शुक्रिया कहा है.
बता दें कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अदम्य साहस का सबूत देते हुए मछली पकड़ने वाली जहाज 'अजिनी' को समुद्री लुटेरों से बचाया. इसमें सवार सभी 20 ईरानी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया. मंगलवार को अपने नाविकों के सफल रेस्क्यू पर नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने भारत का आभार जताया.
भारतीय नौसेना ने बचाई 20 ईरानी नाविकों की जान
Advertisement
ईरान ने इस पर कहा कि हम भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए व्यावसायिकता, साहस और प्रभावी समन्वय की अत्यधिक सराहना करते हैं. यह मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही सीमाओं के पार लोगों की जान बचाने में भारत की भूमिका को भी उजागर करता है.
Advertisement
तेहरान ने जताया भारत का आभार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया गया. आभार जताते हुए ईरान ने कहा, "नई दिल्ली में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का दूतावास, भारत सरकार, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. उन्होंने मछली पकड़ने वाले जहाज 'अजिनी' के 20 ईरानी चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए एक सफल अभियान चलाया."
Advertisement
The Embassy of the Islamic Republic of Iran in New Delhi expresses its sincere appreciation to the Government of India, the Indian Navy and the Indian Air Force for their successful operation to rescue the 20 Iranian crew members of the fishing vessel Azini from pirates. We highly commend the professionalism, courage and effective coordination demonstrated by the Indian Armed Forces, reflecting India's strong commitment to Humanitarian Assistance and Disaster Relief (HADR) and its role in saving lives beyond borders. This humanitarian operation stands as a testament to the spirit of friendship, solidarity and cooperation between Iran and India. We extend our sincere gratitude to all those involved in ensuring the safe rescue of the Iranian crew.
— Iran in India (@Iran_in_India) ?ref_src=twsrc%5Etfw">November 3, 2026
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के पेशेवर अंदाज, साहस और बेहतरीन तालमेल की ईरान भरपूर सराहना करता है. यह मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और यह भी दिखाता है कि भारत सीमाओं के पार लोगों की जान बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
दूतावास ने इसे "मानवीय अभियान ईरान और भारत के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग की भावना का एक बड़ा उदाहरण" बताया. अंत में एक बार फिर आभार जताते हुए कहा, "हम उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने ईरानी चालक दल को सुरक्षित बचाने में अपना योगदान दिया."
Advertisement
My congratulations to #Indian Navy for successfully executing a meticulously coordinated 48-hour operation to rescue all 20 crew members of the pirated fishing vessel, Azini, more than 3000 km from Mumbai in the Arabian Sea, on 02 Nov 26. The swift localisation, interception and safe release of the crew and vessel from significantly-armed pirates, with timely support from the Indian Air Force, speak well of the Indian Navy’s high operational readiness and ability to respond decisively to maritime threats across the region. Our brave personnel have once again demonstrated India’s ability, intent and resolve to safeguard lives, uphold maritime security and ensure stability across the Indian Ocean Region. India continues to stand resolute in ensuring SAFE SEAS and a free, open and secure Indian Ocean Region. #IndianNavy #IndianAirForce #SafeSeas
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) ?ref_src=twsrc%5Etfw">November 2, 2026
कहां चला रेस्क्यू ऑपरेशन?
बता दें, नौसेना ने 02 नवंबर 26 को अरब सागर में 20 चालक दल सदस्यों को समुद्री लुटेरों से बचाया था. 48 घंटे का यह अभियान मुंबई से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर चला था. इस ऑपरेशन में वायुसेना ने भी सहयोग दिया था.
Advertisement
ये भी पढ़ें: Flight Rules 2027: 89 साल पुराना कानून खत्म! 1 जनवरी से बदल जाएंगे हवाई सफर के नियम, यात्रियों पर होगा असर
यह भी पढ़ें
सफल ऑपरेशन की सराहना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया पर की. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा, "यह कार्रवाई हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, लोगों की जान बचाने और स्थिरता बनाए रखने के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है." इस अभियान में भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने भी अहम भूमिका निभाई थी.