Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'PM मोदी मेरे दोस्त...', भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट, कहा- मैंने इसे ट्रेड से सुलझाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक सीजफायर पर पलटी मारते हुए क्रेडिट लिया है. ट्रंप ने कहा, "मैंने इसे ट्रेड से सुलझाया, हम दोनों देशों से बड़ा व्यापार करने जा रहे हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं."

Loading Ad...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट लिया है. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ट्रेड वार्ता के जरिए दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

भारत-पाक विवाद मैंने सुलझाया - ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट लिया है. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ट्रेड वार्ता के जरिए दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हालांकि, भारत ने ट्रंप के इन दावों को पहले ही सिरे से खारिज कर दिया था और कहा कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित कोई भी मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रूप से ही हल किया जाएगा.

व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, अगर आप देखें कि हमने पाकिस्तान और भारत के साथ क्या किया तो हमने उस पूरे मामले को सुलझा लिया है और मुझे लगता है कि मैंने इसे ट्रेड के ज़रिए हल किया. हम भारत-पाकिस्तान के साथ एक बड़ा सौदा कर रहे हैं... आप जानते हैं कि दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही थी. हमने दोनों देशों के नेताओं से बात की और पूरे मसले को सुलझा लिया.'

पाक की तारीफ, पीएम मोदी मेरे दोस्त 

डोनाल्ड ट्रंप ने अफ्रीकी राष्ट्रपति के साथ अपने बैठक में कहा, "पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ वाकई अच्छे नेता हैं. पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं...वह एक महान व्यक्ति हैं."

ट्वीट कर भारत-पाक सीजफायर पर दी थी जानकारी 

भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौते के बारे में घोषणा करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था. और दावा किया कि अमेरिका ने सीजफायर में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप के इन दावों को भारत ने पहले ही खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के शुरू होने और सीजफायर होने के बाद से भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच 'व्यापार का मुद्दा' नहीं उठा. और ट्रंप के सारे दावों को भारत खारिज करता आया है, जिसके बाद ट्रंप क्रेडिट लेने से बचते हुए भी नजर आ रहे थे पर अब एक बार फिर क्रेडिट लेने से नहीं चूके. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...