Advertisement
सऊदी में हूती विद्रोहियों के आसमानी अटैक के बीच US ने जारी किया अलर्ट, अपने नागरिकों को बुलाया वापस, क्यों बढ़ा डर?
सऊदी अरब में अहम ठिकानों पर हो रहे हमलों के मद्देनजर रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने मिशनों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है.
Advertisement
सऊदी अरब हूती विद्रोहियों के हमले से घिरा हुआ है. जमीन से लेकर आसमान तक ड्रोन अटैक का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है. बढ़ते हमलों को देखते हुए US ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइडरी जारी की है.
सऊदी अरब में अहम ठिकानों पर हो रहे हमलों के मद्देनजर रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने मिशनों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. दूतावास ने सभी गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और कर्मचारियों के परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है.
अमेरिका ने एडवाइजरी में क्या कहा?
Advertisement
30 अक्टूबर को अमेरिकी मिशन की ओर से जारी सुरक्षा चेतावनी में कहा गया है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के खिलाफ हमलों और शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल रहे हैं. इन हमलों में नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है. इनके कारण आम नागरिकों की मौत और यात्रा व्यवस्था में गंभीर व्यवधान की घटनाएं हुई हैं.
Advertisement
अमेरिकी मिशन ने आशंका जताई है कि मौजूदा शत्रुता तेजी से बढ़ सकती है और इसका प्रभाव संबंधित क्षेत्र से आगे भी फैल सकता है. एडवाइजरी के मुताबिक,
‘सऊदी अरब में तैनात अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को हाल में हवाई अड्डों पर हुए मिसाइल और मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) के हमलों के बाद देश के किसी भी हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने के लिए मिशन प्रमुख से विशेष अनुमति लेनी होगी.’
Advertisement
US ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमले, हवाई क्षेत्र बंद होने, उड़ानें रद्द होने और यात्रा में व्यवधान की आशंका बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- अमेरिकी धोखे को दिल पर ले गया भारत! बना डाला स्वदेशी NavIC नेविगेशन सिस्टम, ISRO का NVS-03 भी सफलतापूर्वक लॉन्च
अमेरिकी मिशन ने नागरिकों को सलाह दी है कि अगर वे सऊदी अरब के हवाई अड्डों का इस्तेमाल करने का फैसला करते हैं तो अत्यधिक सावधानी बरतें. साथ ही कहा कि यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी सीधे संबंधित एयरलाइन और एयरपोर्ट से लें.
Advertisement
सऊदी अरब में लगातार निशाना बने एयरपोर्ट
10 अक्टूबर से ही हूती विद्रोही रियाद में एयरपोर्ट को निशाना बना रहे हैं. 25 अक्टूबर को भी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत विभिन्न ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए गए थे. इसके बाद से कई बार अमेरिका अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी करता रहा है.
होर्मुज में भी बढ़ा तनाव
यह भी पढ़ें
खाड़ी देश हमले के गंभीर खतरों का सामना कर रहे हैं. पिछले कई महीनों से होर्मुज में जारी तनाव के बीच जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले अक्टूबर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर 35 हमले दर्ज किए गए हैं.