Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Rules Changes: 1 अक्टूबर से जेब पर असर डालेंगे ये 10 बदलाव, NPS से LPG और ATM तक बदले नियम

1 October Rules Changes 2026: इस महीने बैंकिंग, FD, एनपीएस, एलपीजी, टैक्स और दूसरी वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने की बात कही गई है.. इनका सीधा या अप्रत्यक्ष असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के वित्तीय कामों पर पड़ सकता है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

1 October Rules Changes: हर महीने की शुरुआत अपने साथ कुछ न कुछ नए नियम और बदलाव लेकर आता है...1 अक्टूबर 2026 भी इससे अलग नहीं है. इस महीने बैंकिंग, FD, एनपीएस, एलपीजी, टैक्स और दूसरी वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने की बात कही गई है.. इनका सीधा या अप्रत्यक्ष असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के वित्तीय कामों पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि अक्टूबर से किन चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है...

1. FD के नियमों में बदलाव

1 अक्टूबर से बैंकों के थोक फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) यानी बड़ी रकम वाली एफडी की ब्याज दरों को लेकर नया ढांचा लागू हो गया है. बैंकों को थोक जमा पर लागू ब्याज दरों की जानकारी पहले से सार्वजनिक करनी होगी और हर दिन सुबह 10 बजे लागू दर भी बतानी होगी. आम तौर पर एक जैसी थोक जमा पर समान ब्याज दर रखनी होगी, हालांकि कुछ परिस्थितियों में अंतर की गुंजाइश रहेगी.

Loading Ad...

2. UPI पर MDR का असर

Loading Ad...

15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होने की बात कही गई है. वहीं 2,000 रुपये तक के भुगतान और छोटे व्यापारियों के लिए मौजूदा जीरो-MDR व्यवस्था के तहत आने वाले लेनदेन मुफ्त रहेंगे.

3. NPS में बदलेगा शुल्क

Loading Ad...

NPS में भी अक्टूबर से बदलाव होगा. PFRDA के नए नियमों के अनुसार, POP के जरिए NPS में रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहक के लिए प्रत्येक PRAN पर 200 रुपये का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग शुल्क तय किया गया है. यह रकम सीधे ग्राहक के खाते से एक साथ काटे जाने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत ली जाएगी.

आसमान में मंडराया मौत का साया, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जिंदगियां; नेतन्याहू-ट्रंप ने बताया 'सच्चा हीरो', PM मोदी ने भी सराहा

4. LPG ग्राहकों के लिए जरूरी काम

Loading Ad...

जिन घरेलू LPG ग्राहकों ने अभी तक अपना बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, उनके लिए यह काम महत्वपूर्ण हो सकता है. प्रमाणीकरण पूरा नहीं होने पर सब्सिडी प्रभावित होने की बात कही गई है. इसलिए संबंधित ग्राहकों को समय रहते अपना सत्यापन पूरा कर लेना चाहिए.

5. LPG सिलेंडर की कीमत बदल सकती है

हर महीने की तरह 1अक्टूबर की शुरुआत में भी घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतों में बदलाव हुए है,  तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है..कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है...

Loading Ad...

6. SBI ATM से जुड़े नियम

SBI के कुछ सैलरी पैकेज खाताधारकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM से मुफ्त लेनदेन की सीमा बदलेगी. SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर अगर किसी दूसरे बैंक के ATM या ADWM मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब उन्हें महीने में सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे..पहले यह लिमिट 10 फ्री ट्रांजेक्शन की थी। इसमें बैलेंस चेक करना और पैसे निकालना शामिल है..

7. NRI से संपत्ति खरीदने पर TDS प्रक्रिया आसान

Loading Ad...

NRI से अचल संपत्ति खरीदने वाले निवासी व्यक्ति और HUF के लिए TDS से जुड़ी प्रक्रिया में बदलाव होगा. नई व्यवस्था में अलग से टैक्स डिडक्शन अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं होगी और खरीदार अपने PAN के जरिए TDS की कटौती, जमा और रिपोर्टिंग कर सकेंगे.

8. पेंशन पाने वालों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स के लिए अक्टूबर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया शुरू होती है, पेंशन जारी रखने के लिए पात्र पेंशनरों को निर्धारित समय के भीतर डिजिटल या ऑफलाइन तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है.

Loading Ad...

9. अक्टूबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद

अक्टूबर में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक शाखाएं कई दिनों तक बंद रह सकती हैं. छुट्टियों की संख्या अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती है. हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य तौर पर उपलब्ध रहती हैं.

10. TV, फ्रिज और AC हो सकते हैं महंगे

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

त्योहारी सीजन में अगर आप TV, फ्रिज, AC या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों पर नजर रखना जरूरी होगा.कच्चे माल और उत्पादन लागत में संभावित बढ़ोतरी का असर कंपनियों की कीमतों पर पड़ सकता है.,हालांकि वास्तविक कीमत में बदलाव ब्रांड और उत्पाद के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है..

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...