Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

थलाइवा के भतीजे के नाम की लगेगी मेहंदी…कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर, जिनसे शादी करेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन?

SRH की मालकिन काव्या मारन म्यूज़िक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी करने जा रही हैं. परिवार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है. जानें दोनों कपल कौन हैं, किसकी कितनी नेटवर्थ है.

Kavya / Aniruddh/ Image Source-IANS
Loading Ad...

सन ग्रुप के चेयरमैन और IPL की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन शादी करने जा रही हैं. उन्हें हमसफर मिल गया है. उनकी शादी साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर से होगी. एक ओर जहां काव्या SRH की सीईओ हैं, 25000 करोड़ की सपत्ति की मालकिन हैं, तो वहीं अनिरुद्ध मशहूर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और म्यूजिशियन हैं और एक बड़े फिल्मी खानदान से आते हैं. उनके पिता रवि राघवेंद्र और साउथ सुपर स्टार रजनीकांत की पत्नी सिबलिंग हैं. यानी कि रजनीकांत के भतीजे हैं अनिरुद्ध रविचंदर.

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शीद ग्रीस में होगी!

सूत्रों के हवाले से छपी खबर में के मुताबिक म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का जश्न ग्रीस में बेहद खास और निजी तरीके से होगा. शादी में सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी दोस्त- रिश्तेदार ही शामिल होंगे. भव्य शादी की सभी तैयारियों की देखरेख खुद मारन परिवार कर रहा है. इस शादी को लेकर

Loading Ad...

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं. इस शादी की खबर की पुष्टि खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने की है. 

Loading Ad...

रेवंत रेड्डी ने की शादी की पुष्टि

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में बताया गया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आने का न्योता दिया, जो 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है.

Loading Ad...

तेलंगाना सीएम ऑफिस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया." उन्होंने आगे लिखा, "काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा."

पीएम मोदी को भेजा गया न्योता!

वहीं अनिरुद्ध और काव्या मारन के माता-पिता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करके उन्हें 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन का इनविटेशन भी दिया. मुलाकात के दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: लंदन में भारतीयों ने ध्रुव राठी को नहीं दिया फ्री पास, भारत को लेकर किया प्रदर्शन, तुरंत हुआ काउंटर प्रोटेस्ट, खूब नारेबाजी

काव्या मारन की नेटवर्थ?

काव्‍या मारन की अपनी नेटवर्थ 409 करोड़ बताई जाती है. हालांकि वो सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और ग्रुप की उत्तराधिकारी भी हैं, उनकी कंपनी की कुल वैल्‍यू करीब 25000 करोड़ रुपये बताई जाती है. इतना ही वहीं वह 18000 करोड़ रुपये की वैल्‍यू वाले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ भी हैं.

Loading Ad...

कितनी है अनिरुद्ध रविचंदर की संपत्ति? 

वहीं काव्‍या मारन के होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर भी साउथ सिनेमा के एक बड़े खानदान से आते हैं. वो साउथ के सबसे महंगे कंपोजर माने जाते हैं. कहा जाता है कि वो हर प्रोजेक्‍ट्स के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. अनिरुद्ध फिल्टर कॉफी स्टार्टअप VS Mani & CO के साथ को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं. वह टकीला ब्रांड Loca Loka के को-क्रिएटर भी हैं. आधिकारिक तौर पर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर हमले तेज, बारुदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, बीच समंदर जबरदस्त धमाके, एक हफ्ते में 14 जहाज तबाह

साल 2025 में सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की खबरें पहली बार सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से पुष्टि या खंडन नहीं किया था.

पहले भी उड़ चुकी हैं शादी की अफवाहें!

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं, दोनों की शादी की खबरें पहली बार 2025 में सामने आई थीं. पिछले साल जून में म्यूजिक डायरेक्टर ने इंटरनेट पर चल रही इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था.यह खबर ऐसे समय आई है, जब निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसके संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने ही संभाली है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...