Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

न कार, न लग्जरी बस... 37 ऑटो लेकर भारत घूमने निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे कुल्हड़ वाली चाय का लिया आनंद

गुजरात के नेशनल हाईवे पर 61 नॉर्वेजियन पर्यटकों का अनोखा काफिला देखने को मिला, जहां 37 रंग-बिरंगे ऑटो-रिक्शा में सवार होकर विदेशी पर्यटक भारत की सड़कों पर घूमते नजर आए. इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

आज के सोशल मीडिया के इस दौर में आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जो हंसी-ठहाके वाले होते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो भारत के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला है. आज सड़कों पर लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियों के साथ सफर करके रील बनाते हैं लेकिन लेकिन गुजरात के नेशनल हाईवे पर हाल ही में जो नजारा देखने को मिला, जो वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. 

दरअसल, सड़क पर एक-दो नहीं, बल्कि 37 रंग-बिरंगे ऑटो-रिक्शा दौड़ रहे थे और इन्हें चलाने वाले कोई आम भारतीय ड्राइवर नहीं, बल्कि नॉर्वे से आए विदेशी पर्यटक थे. इस अनोखी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि 61 विदेशी पर्यटकों का यह समूह किसी लग्जरी बस, महंगी कार या आलीशान टूरिस्ट वैन में भारत घूमने नहीं निकला है. इन लोगों ने तीन पहियों वाले ऑटो-रिक्शा को अपना सफर का साथी बनाया है. यही वजह है कि गुजरात की सड़कों पर जब लोगों की नजर इस अनोखे काफिले पर पड़ी, तो कई लोग कुछ देर के लिए ठिठक गए.

नॉर्वे के मेयर ने खुद संभाला ऑटो का हैंडल

Loading Ad...

इस पूरे सफर को और खास बना रहे हैं नॉर्वे के पोरसैंजर शहर के मेयर जो इंगे हेसजेविक(Jo Inge Hesjevik). वह खुद ऑटो-रिक्शा चलाते नजर आए. उनके साथ ओयविंड हेसजेविक भी इस अनोखी रोड ट्रिप का हिस्सा हैं. ओयविंड सोशल मीडिया पर इस यात्रा के अलग-अलग पलों को शेयर कर रहे हैं, जिसके बाद भारत में भी लोगों की दिलचस्पी इस काफिले को लेकर बढ़ गई है. गुजरात के लिमड़ी इलाके में जब एक स्थानीय यूट्यूबर की नजर इस काफिले पर पड़ी, तो उसने बातचीत की. इसके बाद पता चला कि ये पर्यटक हजारों किलोमीटर लंबी ऑटो रोड ट्रिप पर निकले हैं. गुजरात के ग्रामीण इलाकों से गुजरते हुए यह समूह भारत के अलग-अलग रंग और संस्कृति को करीब से महसूस कर रहा है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: 'भगत सिंह बनने का मौका...', 10 अक्टूबर को लाठी लेकर जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान, CJP के प्रदर्शन से पहले वायरल वीडियो

हाईवे किनारे टपरी पर कुल्हड़ वाली चाय ने जीता दिल

Loading Ad...

इस यात्रा का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आया, जब विदेशी पर्यटक सड़क किनारे एक छोटी सी चाय की टपरी पर रुक गए. नॉर्वे के मेयर जो इंगे हेसजेविक और उनके साथी ने वहां कुल्हड़ में परोसी गई गरमा-गरम चाय का आनंद लिया. आमतौर पर विदेशी मेहमानों को बड़े होटल और मशहूर रेस्तरां में भारतीय खाने का स्वाद लेते देखा जाता है, लेकिन यहां तस्वीर बिल्कुल अलग थी. हाईवे का शोर, गाड़ियों के हॉर्न, सड़क किनारे की छोटी सी दुकान और हाथ में कुल्हड़. इस पूरे माहौल में मेयर साहब जिस अंदाज में चाय का आनंद लेते दिखाई दिए, वह लोगों को खूब पसंद आया. यही सादगी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई.

लोगों ने मजेदार दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस अनोखी यात्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि विदेशी मेयर भारत आकर ऑटो चला रहे हैं, जबकि यहां के लोग कार खरीदने का सपना देखते हैं. एक यूज़र ने लिखा 'आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई.' इसी तरह आलोक त्रिपाठी नाम के यूज़र ने लिखा 'शायद इसके बाद उसकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही थी. चिल करो दोस्तों, हर किसी की एक बकेट लिस्ट होती है.'

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़े: सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सूझबूझ से बची कर्मचारी की जान, सोशल मीडिया जमकर हो रही है तारीफ
 
बताते चलें कि इस यात्रा की खूबसूरती सिर्फ ऑटो चलाने में नहीं है. 61 विदेशी पर्यटक भारत को उसके बिल्कुल आम और देसी अंदाज में देखने की कोशिश कर रहे हैं. सड़क किनारे की चाय, गांवों की सड़कें, ऑटो की पटर-पटर आवाज और रास्ते में मिलने वाले लोग, शायद यही अनुभव उनके लिए इस सफर को यादगार बना रहा है. भारत की यही विविधता और जमीन से जुड़ी जिंदगी अक्सर विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है. नॉर्वे के इस ग्रुप की ऑटो रोड ट्रिप भी इसी बात की एक दिलचस्प मिसाल बनकर सामने आई है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...