Advertisement
जिस आवाज को सालों से सुनता आया पूरा देश, वही आवाज सुनकर पोता रह गया हैरान; शम्मी नारंग का VIDEO वायरल
दिल्ली मेट्रो में शम्मी नारंग अपने पोते के साथ पहली बार सफर पर निकले. ट्रेन में दादू की आवाज सुनकर पोते का रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.
Advertisement
दिल्ली मेट्रो अक्सर अपने सफर से जुड़े अलग-अलग वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है. कभी यात्रियों के बीच बहस तो कभी किसी की अनोखी हरकत लोगों का ध्यान खींच लेती है. लेकिन इस बार सामने आया एक वीडियो किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि एक दादा और पोते के बेहद प्यारे रिश्ते की वजह से लोगों का दिल जीत रहा है.
दरअसल, इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल वीडियो हो रहा है. इस खास वीडियो में नजर आ रहे हैं मशहूर न्यूज रीडर और दिल्ली मेट्रो की जानी-पहचानी हिंदी आवाज शम्मी नारंग. वह अपने छोटे पोते रुशान को पहली बार दिल्ली मेट्रो की सैर कराने निकले थे. शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनके परिवार के लिए इतनी खास याद बन जाएगा.
I may not travel on these Metro trains forever… but I take immense pride in knowing that my voice will travel from one generation to another. From me to my little grandson, Rushaan, and perhaps one day to his grandchildren… and beyond ♥️ Today, we took Rushaan on his very first Metro ride. He was equal parts amazed and bewildered to hear Dadu’s voice echoing through the train… a voice he knows, but in a place he had never heard it before. A rather special moment for us 👶🚆 @OfficialDMRC #DelhiMetro #ShammiNarang #MetroUncle
— Shammi Narang (@iamshamminarang) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 4, 2026Advertisement
Loading Ad...
जब मेट्रो में अचानक गूंजी दादू की आवाज
Advertisement
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए शम्मी नारंग की आवाज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. मेट्रो में स्टेशन की जानकारी देने वाली उनकी आवाज सालों से यात्रियों के सफर का हिस्सा रही है. वहीं, दूरदर्शन के दौर में न्यूज रीडर के तौर पर भी उनकी आवाज घर-घर में पहचानी जाती थी. अब जरा उस पल की कल्पना कीजिए, जब एक बच्चा पहली बार मेट्रो में बैठा हो और अचानक पूरे कोच में उसके दादू की आवाज सुनाई देने लगे. कुछ ऐसा ही रुशान के साथ हुआ. मेट्रो के लाउडस्पीकर से जैसे ही शम्मी नारंग की आवाज में स्टेशन की घोषणा हुई, रुशान हैरान रह गया. उसके चेहरे पर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी. घर में प्यार से बात करने वाले दादू की वही आवाज जब अचानक पूरी मेट्रो में सुनाई दी, तो उसके लिए यह किसी छोटे से जादू से कम नहीं था.
यह भी पढ़े: सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सूझबूझ से बची कर्मचारी की जान, सोशल मीडिया जमकर हो रही है तारीफ
Advertisement
सोशल मीडिया पर लोगों को याद आया पुराना दौर
शम्मी नारंग ने इस खूबसूरत पल को सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने अपने संदेश में इस बात पर खुशी और गर्व जताया कि उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों तक लोगों के बीच सुनाई देती रहेगी. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे खूब पसंद किया. खासकर 80 और 90 के दशक से शम्मी नारंग की आवाज सुनते आ रहे लोगों के लिए यह पल पुरानी यादों को फिर से ताजा करने वाला था. किसी ने इसे दादा-पोते के रिश्ते की खूबसूरत याद बताया, तो किसी ने कहा कि बच्चे के चेहरे का आश्चर्य इस पूरे वीडियो की सबसे प्यारी बात है.
यह भी पढ़ें
बता दें कि इस वीडियो में जो दिख रहा है वो सिर्फ मेट्रो की एक यात्रा नहीं थी. यह एक ऐसी याद थी, जिसमें एक दादा की पहचान और एक पोते की मासूम खुशी एक ही पल में मिल गई. शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को इतना अपना सा लग रहा है.