Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

वाइन शॉप में घुसी बंदरिया ने मचाया गदर... शराब की बोतल खोली, पी और हो गई टल्ली

रांची के ओरमांझी में वाइन शॉप में घुसी बंदरिया ने शराब की बोतल से शराब पी और नशे में वहीं सो गई. घटना की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया. ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि वह दुकान में कुछ खाने की तलाश में आई होगी, लेकिन कुछ ही देर में उसने ऐसा कारनामा कर दिया कि वहां मौजूद लोग भी देखते रह गए.

बंदरिया दुकान में रखी शराब की एक बोतल तक पहुंची और उसे खोलकर शराब पीने लगी. शराब पीने के बाद वह दुकान के अंदर ही आराम से लेट गई और सो गई. घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची तो दुकान के बाहर भीड़ जुटने लगी. हर कोई इस अनोखे नजारे को अपनी आंखों से देखना चाहता था.

दुकानदार ने भगाने की कोशिश की तो काट लिया

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक, बंदरिया अचानक वाइन शॉप के भीतर पहुंची थी. उसे देखते ही दुकानदार ने उसे बाहर भगाने की कोशिश की. हालांकि, बंदरिया ने वहां से जाने के बजाय दुकानदार पर हमला कर दिया और उसे काट लिया. इसके बाद दुकानदार को दुकान से बाहर निकलना पड़ा.

Loading Ad...

दुकानदार के बाहर आने के बाद बंदरिया दुकान के भीतर ही रही. इसके बाद उसकी नजर शराब की बोतलों पर पड़ी. बताया जा रहा है कि उसने वहां रखी एक वाइन की बोतल उठा ली और अपने दांतों से उसका सील और ढक्कन खोल दिया. इसके बाद उसने बोतल को मुंह से लगाकर शराब पीना शुरू कर दिया. यह नजारा देखकर दुकान में मौजूद लोग भी हैरान रह गए. बंदरिया के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया. कुछ ही समय में इसकी चर्चा आसपास के इलाके में फैल गई.

यह भी पढ़े: UP, बिहार और… बेंगलुरु की इस कंपनी का फरमान, इन चार राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी, वजह भी बताई

Loading Ad...

शराब पीने के बाद दुकान में ही सो गई

बताया गया कि शराब पीने के बाद बंदरिया दुकान के अंदर ही लेट गई. कुछ देर बाद वह वहीं सो गई. इसके बाद लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा होने लगी. लोग बंदरिया को देखने के साथ-साथ घटना की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे.हालांकि, बंदरिया के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित तरीके से दुकान से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. टीम का उद्देश्य बंदरिया को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना था.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि रांची के ओरमांझी में हुई यह घटना फिलहाल इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक बंदरिया का शराब की दुकान में पहुंचना, बोतल खोलना और फिर शराब पीने के बाद वहीं सो जाना लोगों के लिए हैरानी की बात रही. घटना से जुड़े फोटो और वीडियो भी लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर रहे हैं. हालांकि, शराब के सेवन का बंदरिया पर क्या असर हुआ, इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद लोगों की भीड़ धीरे-धीरे वहां से हटने लगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...