Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Apple के नए इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च? कब और कहां होगा आयोजन? जानें नए प्रोडक्ट्स की डिटेल

Apple Event: कंपनी इस दौरान अपने पहले स्मार्ट होम हब के साथ HomePod Mini, Apple TV 4K और नए MacBook Pro को भी पेश कर सकती है.. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन सभी प्रोडक्ट्स के लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है..

Image Source: Pexels
Loading Ad...

Apple अपने यूजर्स के लिए एक और बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है. कंपनी ने 13 अक्टूबर को होने वाले अपने नए इवेंट का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘Welcome Home’ रखा गया है. इस इवेंट में Apple के नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इस दौरान अपने पहले स्मार्ट होम हब के साथ HomePod Mini, Apple TV 4K और नए MacBook Pro को भी पेश कर सकती है.. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन सभी प्रोडक्ट्स के लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है..

Apple ने जारी किया इवेंट का टीजर

Apple के मार्केटिंग प्रमुख ग्रेग जोस्वियाक ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक छोटा वीडियो शेयर करके इस इवेंट की जानकारी दी है. ‘Welcome Home’ नाम से होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इवेंट न्यूयॉर्क के ट्रिबेका में आयोजित किया जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे हो सकती है..इस बार Apple का खास फोकस स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी पर रहने की उम्मीद है. कंपनी ऐसे डिवाइस पेश कर सकती है, जिनकी मदद से यूजर्स घर के अलग-अलग स्मार्ट उपकरणों को एक ही जगह से कंट्रोल कर सकेंगे.

Loading Ad...

iPhone अचानक क्यों हो जाता है Freeze? Apps से Storage तक, जानें बड़ी वजह

Loading Ad...

कैसा हो सकता है Apple का पहला स्मार्ट होम हब?

लीक्स के मुताबिक, Apple का पहला स्मार्ट होम हब 6 से 7 इंच की टचस्क्रीन के साथ आ सकता है. इसमें बिल्ट-इन स्पीकर भी मिलने की उम्मीद है.. इस डिवाइस की मदद से यूजर्स घर के स्मार्ट उपकरणों को कंट्रोल करने के साथ Siri के जरिए वॉयस कमांड भी दे सकेंगे. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें A18 Bionic चिपसेट दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह डिवाइस Apple के स्मार्ट होम इकोसिस्टम को और मजबूत कर सकता है.. बाजार में इसका मुकाबला Amazon के Alexa आधारित स्मार्ट होम डिवाइसेज से हो सकता है. हालांकि, इसके फीचर्स और कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है..

Loading Ad...

नए Apple TV 4K और HomePod Mini पर भी नजर

इस इवेंट में Apple TV 4K का नया मॉडल भी पेश किए जाने की चर्चा है. इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा और बेहतर स्पीकर मिलने की संभावना जताई जा रही है. इससे यूजर्स टीवी पर मनोरंजन के साथ वीडियो कॉलिंग का भी अनुभव ले सकेंगे. इसके अलावा, कंपनी HomePod Mini का नया वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. इसमें Siri से जुड़े नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है.

नया MacBook Pro भी हो सकता है लॉन्च

Loading Ad...

Apple के नए MacBook Pro को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. कंपनी M6 चिप वाले MacBook Pro मॉडल पर काम कर सकती है, हालांकि इसे इसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. ‘Welcome Home’ इवेंट में Apple के स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर खास नजर रहने वाली है. अब देखना होगा कि कंपनी इस कार्यक्रम में कौन-कौन से नए डिवाइस पेश करती है और उनकी कीमत क्या रखी जाती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...