Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डेटा! जल्दी करें, खत्म हो रहा BSNL का ऑफर

BSNL: BSNL का यह ऑफर अब 9 नवंबर को खत्म होने जा रहा है. कंपनी ने इसे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रीडम ऑफर के रूप में लॉन्च किया था. बाद में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए दिवाली तक इसकी तारीख बढ़ा दी गई थी...अब इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास सीमित समय बचा है.

Image Source: Canva (Representative Image)/IANS
Loading Ad...

BSNL Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान पेश कर रही है. इन्हीं में से एक है कंपनी का 1 रुपये वाला खास ऑफर, जिसने काफी लोगों का ध्यान खींचा है. अगर आप भी बेहद कम कीमत में फ्री कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है... BSNL का यह ऑफर अब 9 नवंबर को खत्म होने जा रहा है. कंपनी ने इसे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रीडम ऑफर के रूप में लॉन्च किया था. बाद में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए दिवाली तक इसकी तारीख बढ़ा दी गई थी...अब इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास सीमित समय बचा है.

1 रुपये में मिलेंगे 24 दिनों तक ये फायदे

BSNL के इस खास ऑफर की सबसे बड़ी बात इसकी कीमत है. महज 1 रुपये खर्च करके नए यूजर्स 24 दिनों की वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं. इस दौरान पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही नेशनल रोमिंग भी फ्री रहेगी. यानी आप देश के किसी भी हिस्से में रहें, कॉलिंग के लिए अलग से रोमिंग चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी. 

Loading Ad...

डेटा और SMS की बात करें तो इस ऑफर में रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा और 100 Free SMS मिलेंगे. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है. जो लोग पहले से BSNL का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे. यह ऑफर उन लोगों के लिए है जो BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं.

Loading Ad...

TRAI का बड़ा फैसला, कॉल कनेक्टिविटी से लेकर नेटवर्क रूटिंग तक बदलेंगे नियम; 1 जनवरी से होंगे लागू

2799 रुपये वाला सालभर चलने वाला प्लान

Loading Ad...

BSNL के पास उन ग्राहकों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं... कंपनी का 2799 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा रोजाना 3GB डेटा और 100 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि निजी टेलीकॉम कंपनियों के कई सालाना रिचार्ज प्लान के मुकाबले इसकी कीमत करीब 1000 से 1200 रुपये तक कम बताई जा रही है.

2499 रुपये में भी मिलेगा सालभर का रिचार्ज

कंपनी के पास 2499 रुपये वाला एक दूसरा सालाना प्लान भी मौजूद है. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान में पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है. इसके तहत सड़क दुर्घटना, आग से जलने, सांप के काटने, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक जैसी घटनाओं में निर्धारित शर्तों के अनुसार बीमा का लाभ मिल सकता है.

Loading Ad...

BSNL जल्द ला सकती है 5G सर्विस

BSNL अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर भी लगातार काम कर रही है. कंपनी देशभर में नए 4G टावर लगा रही है, जिन्हें 5G तकनीक के लिए भी तैयार किया जा रहा है. ऐसे में आने वाले समय में कंपनी की 5G सर्विस शुरू होने की उम्मीद है..... वहीं फिलहाल 1 रुपये वाले ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो 9 नवंबर की आखिरी तारीख का ध्यान जरूर रखें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...