Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पिज्जा-बर्गर के लिए डिलीवरी बॉय नहीं, अब ड्रोन आएगा! Uber Eats का बड़ा प्लान

Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर या दूसरी खाने की चीजें डिलीवर बॉय के जरिए सड़क से आने के बजाय ड्रोन के जरिए आसमान से सीधे ग्राहक तक पहुंचाई जा सकेगी. यानी आने वाले समय में हो सकता है कि आपके घर की बालकनी या किसी तय जगह पर आपका खाना ड्रोन लेकर पहुंचे.

Image Source: Pexels
Loading Ad...

Uber Drone Food Delivery: फूड डिलीवरी की दुनिया में जल्द ही एक ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है, जो लोगों के खाना मंगाने का तरीका ही बदल देगा. उबर (Uber) ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ बड़ी पार्टनरशिप की है. इसके बाद Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर या दूसरी खाने की चीजें डिलीवर बॉय के जरिए सड़क से आने के बजाय ड्रोन के जरिए आसमान से सीधे ग्राहक तक पहुंचाई जा सकेगी. यानी आने वाले समय में हो सकता है कि आपके घर की बालकनी या किसी तय जगह पर आपका खाना ड्रोन लेकर पहुंचे.

डलास और ह्यूस्टन से होगी शुरुआत

इस नई सर्विस की शुरुआत अमेरिका के डलास और ह्यूस्टन शहरो से होने वाली है. इन दोनो जगहो पर Zipline पहले से काम कर रही है और कंपनियों की योजना है कि इस साल के अंत तक यहां Uber Eats की ड्रोन डिलीवरी शुरू कर दी जाए. अगर शुरुआती प्रयोग सफल रहता है, तो इसके बाद अमेरिका के कई और शहरों में भी इस सुविधा को पहुंचाने की तैयारी है.

Loading Ad...

30 मिनट का इंतजार हो सकता है सिर्फ 5-10 मिनट

Loading Ad...

इस पूरी योजना की सबसे खास बात डिलीवरि की स्पीड है. आमतौर पर खाना ऑर्डर करने के बाद उसे पहुंचने में करीब 30 मिनट लग जाते हैं. लेकिन Zipline के ड्रोन इस समय को घटाकर सिर्फ 5 से 10 मिनट तक ला सकते हैं. यानी भूख लगने पर खाना मंगाने के बाद आपको ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हालांकि ड्रोन किस तरह और किस जगह पर खाना पहुंचाएगा, यह स्थानीय नियमों और डिलीवरी सिस्टम पर निर्भर करेगा.

ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी! McDonald’s समेत 7 फूड आउटलेट्स पर गिरी FDA की गाज

Loading Ad...

2029 तक रोज 10 लाख ड्रोन डिलीवरी का लक्ष्य

Uber और Zipline की योजना काफी बड़ी है. दोनों कंपनिय ने 2029 के अंत तक हर दिन करीब 10 लाख ड्रोन डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है. अगर यह लक्ष्य पूरा होता है, तो सालभर में 36 करोड़ से ज्यादा डिलीवरी ड्रोन के जरिए हो सकती हैं. ऐसे में ड्रोन डिलीवरी कोई खास या अनोखी सुविधा नहीं रहेगी, बल्कि रोजमर्रा की फूड डिलीवरी का हिस्सा बन सकती है.

Zipline का अनुभव भी काफी बड़ा

Loading Ad...

Zipline पहले से ही ड्रोन डिलीवरी के क्षेत्र में काम कर रही है. कंपनी चार महाद्वीपों में अपनी सेवाएं देती है और अब तक करीब 27 लाख डिलीवरी पूरी कर चुकी है. इसके ड्रोन के जरिए दो करोड़ से ज्यादा सामान पहुंचाए जा चुके हैं. कंपनी का नेटवर्क 5,000 से ज्यादा अस्पतालों तक भी पहुंचता है. Uber ने इस पार्टनरशिप के तहत Zipline में रणनीतिक निवेश भी किया है, हालांकि निवेश की रकम सार्वजनिक नहीं की गई है. 

ड्रोन डिलीवरी की रेस में कई कंपनियां

ड्रोन से सामान पहुंचाने की दौड़ में सिर्फ Uber ही नहीं है. DoorDash भी अपनी ड्रोन डिलीवरी तकनीक पर काम कर रहा है. वहीं Amazon और Walmart कुछ चुनिंदा अमेरिकी बाजारों में पहले से ड्रोन डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं. ऐसे में आने वाले वर्षों में फूड और ऑनलाइन शॉपिंग की डिलीवरी का तरीका काफी बदल सकता है...

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...