Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मोबाइल रिचार्ज पर बड़ा बदलाव, Jio-Airtel-Vi ग्राहकों को अब मिलेंगे नए ऑप्शन

Jio-Airtel: इसका असर Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान पर भी पड़ेगा. खास तौर पर सिर्फ कॉलिंग और SMS इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब बिना जरूरत के डेटा के लिए पैसे खर्च करने से बचने का विकल्प मिल सकेगा.

Image Source: Canva
Loading Ad...

मोबाइल रिचार्ज को लेकर अब उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं पड़ती.TRAI ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिनका मकसद ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प देना है. इसका असर Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान पर भी पड़ेगा. खास तौर पर सिर्फ कॉलिंग और SMS इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब बिना जरूरत के डेटा के लिए पैसे खर्च करने से बचने का विकल्प मिल सकेगा.

डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉलिंग-SMS वाला प्लान

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई कंपनी 30 दिन या उससे कम अवधि का ऐसा प्लान देती है जिसमें कॉलिंग, SMS और इंटरनेट डेटा तीनों शामिल हैं, तो उसे उसी अवधि के लिए Voice और SMS-only प्लान भी उपलब्ध कराना होगा, इन प्लान में मोबाइल डेटा नहीं होगा और इनकी कीमत संबंधित डेटा वाले प्लान से कम रखनी होगी. यानी अगर आप फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से बात करने और SMS के लिए करते हैं, तो आपके पास सिर्फ उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करने का विकल्प होगा.

Loading Ad...

हर महीने एक ही तारीख को कर सकेंगे रिचार्ज

Loading Ad...

TRAI के नए नियमों में मासिक रिचार्ज को भी आसान बनाने पर जोर दिया गया है. टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा Voice और SMS-only प्लान देना होगा, जिसे हर महीने उसी तारीख को दोबारा रिन्यू किया जा सके. अगर किसी महीने वह तारीख नहीं आती, तो रिचार्ज महीने के आखिरी दिन रिन्यू किया जा सकेगा. इससे 28 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज के कारण बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी कम हो सकती है.

चेहरा दिखाइए और पहचान कराइए! आधार की 5 नई पहल से बदल जाएगा सिस्टम

Loading Ad...

30 दिन वाला प्लान भी मिलेगा

TRAI ने 30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प पर भी जोर दिया है. अभी कई रिचार्ज 28 दिन के होते हैं, जिसके कारण पूरे साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करने की स्थिति बन सकती है.. 30 दिन की वैलिडिटी वाला विकल्प इस हिसाब-किताब को ज्यादा आसान बना सकता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि Jio, Airtel और Vi के सभी 28 दिन वाले प्लान अब सीधे 30 दिन के हो जाएंगे.

लंबी वैलिडिटी वाले ग्राहकों के लिए भी विकल्प

Loading Ad...

नियम सिर्फ छोटे रिचार्ज तक सीमित नहीं हैं. अगर कोई कंपनी लंबी अवधि वाला डेटा-बंडल प्लान देती है, तो उसे उसी तरह की वैलिडिटी वाला Voice और SMS-only विकल्प भी देना होगा.TRAI का कहना है कि इसका उद्देश्य खास तौर पर उन ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है, जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं या कम बजट में मोबाइल सेवा जारी रखना चाहते हैं.

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को क्या करना होगा?

फिलहाल ग्राहकों को खुद से कोई प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं है. टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो को नए नियमों के हिसाब से अपडेट करेंगी। आने वाले समय में इनके ऐप और वेबसाइट पर नए Voice-SMS-only और 30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प दिखाई दे सकते हैं, अलग-अलग कंपनियां इनकी कीमत और सुविधाएं खुद तय करेंगी, इसलिए नया प्लान लेते समय उसकी वैलिडिटी और फायदे जरूर देखना बेहतर रहेगा.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...