Advertisement
Apple का बड़ा अलर्ट! Mac की Privacy होगी अब और भी मजबूत
Laptop Privacy: कुछ एआई एजेंट ऐप्स को जब पूरे डिस्क तक पहुंच की अनुमति दी जाती है, तो वे मैसेज से लेकर फाइलों तक लोकल डेटा का बड़ा हिस्सा पढ़ लेते हैं. यह अनुमति असल में बैकअप और सिस्टम यूटिलिटी के लिए बनाई गई थी.
Advertisement
Laptop Privacy: टेक कंपनी एप्पल ने कहा है कि वह मैक कंप्यूटर पर फुल डिस्क एक्सेस (पूरे डिस्क का एक्सेस) को लेकर नियंत्रण ज्यादा सख्त करेगी. यह फैसला एआई एजेंट ऐप्स को लेकर बढ़ती चिंताओं के बाद लिया गया है, जिसमें मेटा के 'म्यूज' जैसे ऐप्स पर यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंचने के आरोप लगे हैं.
AI एजेंट ऐप्स को लेकर बढ़ी चिंता
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ एआई एजेंट ऐप्स को जब पूरे डिस्क तक पहुंच की अनुमति दी जाती है, तो वे मैसेज से लेकर फाइलों तक लोकल डेटा का बड़ा हिस्सा पढ़ लेते हैं. यह अनुमति असल में बैकअप और सिस्टम यूटिलिटी के लिए बनाई गई थी.
Advertisement
यूजर्स को दिखेगा ज्यादा स्पष्ट प्रॉम्प्ट
Advertisement
एप्पल ने कहा है कि वह अब ज्यादा स्पष्ट प्रॉम्प्ट लाएगा, ताकि किसी ऐप को इतनी बड़ी पहुंच देने से पहले यूजर्स को साफ तौर पर और सोच-समझकर एक्शन लेना पड़े. कंपनी ने कहा कि ऐसे प्रॉम्प्ट में मैक यूजर्स से साफ तौर पर पूछा जाएगा कि क्या वे किसी थर्ड-पार्टी ऐप को अपने सिस्टम के किसी खास हिस्से तक पहुंच देना चाहते हैं.
Apple ने क्या कहा?
Advertisement
एप्पल ने अपने बयान में कहा, "हम डेवलपर्स को एप्पल प्रोडक्ट्स के लिए ऐप्स में शानदार क्षमताएं बनाने के लिए पावरफुल एपीआई देते हैं, जिसके पीछे यूजर्स के निजी डेटा की सुरक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल्स होते हैं.. पूरे डिस्क का एक्सेस इन कंट्रोल्स को काफी हद तक बायपास कर देता है, ताकि बैकअप ऐप्स मैक पर ठीक से काम कर सकें."
कंपनी ने कहा कि कुछ डेवलपर्स पूरे डिस्क के एक्सेस का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से कर रहे हैं जो यूजर्स को खतरे में डाल सकता है, और बिना यूजर्स की पूरी जानकारी और समझ के उनके सिस्टम की हर चीज को एक्सपोज कर रहा है.
कम्युनिकेशन ऐप्स की प्राइवेसी पर भी असर
Advertisement
एप्पल ने कहा, "कम्युनिकेशन ऐप्स के लिए, यह उन लोगों की प्राइवेसी को भी खतरे में डाल सकता है जिनसे यूजर्स बात कर रहे हैं."अमेरिकी कंपनी ने कहा कि जैसे-जैसे एआई एजेंट ज्यादा सक्षम और ऑटोनॉमस होते जाएंगे, फुल डिस्क एक्सेस से जुड़े जोखिम काफी बढ़ जाएंगे.कंपनी ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि यूजर्स ऐसी पहुंच देने से पहले इन जोखिमों को स्पष्ट रूप से समझें, ताकि वे अपने डेटा और प्राइवेसी के बारे में सोच-समझकर फैसला ले सकें."
मेटा के म्यूज ऐप को लेकर शिकायतें
बता दें कि मेटा के म्यूज जैसे एआई एजेंट ने हाल ही में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड पूरे किए हैं, और यूजर्स ने शिकायत की है कि यह बिना इस्तेमाल वाले सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करने जैसे जटिल काम तो करता है, लेकिन साथ ही यूजर्स के प्राइवेट मैसेज तक भी पहुंच जाता है.
Advertisement
भारत में एप्पल पे की लॉन्चिंग
यह भी पढ़ें
एप्पल ने हाल ही में भारत में एप्पल पे लॉन्च किया है, जिससे एक ऐसे बाजार में कंपनी का इकोसिस्टम मजबूत होगा...